भिलाई निगम आयुक्त रोहित व्यास ने ली स्वच्छता विभाग की बैठक; कचरा फैलाने वालों की अब खेर नहीं, सूखा एवं गीला कचरा देना होगा अलग-अलग, नहीं तो लगेगा जुर्माना

  • शौचालय में केयरटेकर के नदारद होने पर एजेंसी को लगेगा फाइल
  • सभी सर्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालय में साफ-सफाई रखने के दिए निर्देश

भिलाई। भिलाई निगम के सभागार में बुधवार को निगमायुक्त रोहित व्यास ने स्वास्थ्य विभाग की अहम बैठक ली। उन्होंने बैठक में कहा कि निगम क्षेत्र के सभी सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालय में साफ-सफाई व्यवस्था सहित आवश्यक सुविधाएं मौजूद हो। शौचालयों में केयरटेकर नियुक्त किए गए हैं उनकी उपस्थिति शौचालय में अनिवार्य रूप से होनी चाहिए, अगर केयरटेकर नदारद होंगे या नहीं मिलेंगे तो एजेंसी पर फाइन लगाया जाएगा। निगम क्षेत्र के शौचालयों की मॉनिटरिंग भी अधिकारी करेंगे। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के मापदंडों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश बैठक में दिए गए हैं, भिलाई को स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 की प्रतियोगिता में पहले पायदान पर लाने के लिए निगम ने युद्ध स्तर पर काम करना प्रारंभ कर दिया है।

इसमें लोगों की भागीदारी भी आवश्यक है, इसके लिए नागरिकों को आवश्यक है कि डोर टू डोर कचरा संग्रहण के दौरान सूखा-कचरा एवं गीला-कचरा सफाई वाहन को अलग-अलग ही प्रदान करें। कचरा को कहीं पर भी न फेंके, आसपास सफाई रखें, निर्माण एवं विध्वंस के मलबे को सड़कों पर बिखेर कर न रखें, निर्माणाधीन बिल्डिंग के कंस्ट्रक्शन वर्क को ग्रीन नेट से कवर करके रखे, प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग व विक्रय न करे, नागरिकों को स्वच्छता ऐप डाउनलोड करना चाहिए और आसपास गंदगी दिखने पर इसके माध्यम से शिकायत करनी चाहिए।

स्वच्छता एप हर किसी को डाउनलोड किया जाना चाहिए, ताकि गंदगी नजर आने पर एप के माध्यम से शिकायत की जा सके। स्वच्छता एप प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। बैठक स्टार रेटिंग पर भी बात की गई, भिलाई अभी 3 स्टार रेटिंग में शामिल है। भिलाई निगम शुरू से ही खुले से शौच मुक्त रहा है, ओडीएफ प्लस प्लस का खिताब भिलाई ने हर बार लिया है। सामुदायिक, सर्वजनिक एवं निजी शौचालय के निर्मित होने से खुले से शौच मुक्त होने में काफी मदद मिली है। आज की बैठक में प्रमुख रूप से स्वच्छ सर्वेक्षण के नोडल अधिकारी मनोज सिंह ठाकुर, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, अनिल मिश्रा, आरपी तिवारी, महेश पांडे एवं वीके सैमुअल तथा शौचालय एवं सफाई एजेंसी आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...