कास्टिंग डायरेक्टर गिरफ्तार: ये एक्ट्रेस चला रहीं थी सेक्स रैकेट… पुलिस ने दो नकली ग्राहक भेज किया किया पूरे मामले का भंडाफोड़… 2 मॉडल भी छुड़वाई गईं

This actress was running a sex racket

क्राइम डेस्क। मुंबई की डिंडोशी पुलिस ने कास्टिंग डायरेक्टर आरती मित्तल को देह व्यापार चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरती मित्तल को रंगे हाथों पकड़ा और इसके लिए पुलिस ने बकायदा प्लान बनाया था। मुंबई पुलिस ने दो नकली ग्राहकों को भेजा और दो मॉडल्स को रिस्क्यू किया। पुलिस ने पूछताछ करके मॉडल्स को रिहैब भेज दिया है। पुलिस ने पूरी घटना को स्पाई कैमरे से रिकॉर्ड करके आरती मित्तल के खिलाफ पूरे सबूत एकट्ठे कर लिये और कई धाराओं में FIR दर्ज कर ली है। मुंबई की क्राइम ब्रांट ने गोरेगांव से मॉडल्स को रिस्क्यू किया। मॉडल्स ने पूछताछ के दौरान बताया कि आरती ने उन्हें 15-15 हजार रुपये देने को कहा था।

पुलिस इंस्पेक्टर मनोज सुतार को मिली थी जानकारी
अधिकारियों ने बताया कि इस धंधे की जानकारी सबसे पहले पुलिस इंस्पेक्टर मनोज सुतार को मिली। उन्होंने एक टीम बनाई और पुलिसवालों को कस्टमर के रूप में पेश किया। डमी कस्टमर ने आरती मित्तल से संपर्क किया और दो लड़कियां अरेंज करने को कहा। आरती मित्तल ने 60 हजार की डिमांड की। आरती ने पुलिस से पूछताछ के दौरान बताया कि वो अलग-अलग प्रोजेक्ट्स के दौरान मॉडल्स को देह व्यापार में शामिल होने के लिए अच्छे पैसे ऑफर कर रही थी।

रंगे हाथों अरेस्ट हुई आरती मित्तल
मिड-डे की एक रिपोर्ट के अनुसार, आरती ने मनोज को बताया कि वो दोनों मॉडल्स को जुहू या गोरेगांव के एक होटल में भेज देगी। इंस्पेक्टर मनोज ने गोरेगांव को चुना और स्थान पर पहुंचे क्राइम ब्रांच से अपने दो डमी ग्राहकों के लिए दो कमरे बुक किए। आरती जैसे ही दोनों मॉडल्स को लेकर कैंपस पहुंचीं, पुलिस ने रंगे हाथों आरती को गिरफ्तार कर लिया।

कास्टिंग डायरेक्टर के साथ एक्ट्रेस भी है आरती
आरती एक एक्ट्रेस भी हैं और उन्होंने टीवी सीरियल ‘अपनापन’ और ‘कुंडली भाग्य’ में काम किया है। आरती कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। कुछ वक्त पहले आरती ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके इस ब बात की जानकारी दी थी कि वो आर माधवन के साथ एक प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही हैं। आरती इस वक्त पुलिस की गिरफ्त में है और पुलिस इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ के भूपेंद्र नाग को भाजयुमो में बड़ी जिम्मेदारी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के युवा संगठन से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। कांकेर निवासी भूपेंद्र नाग को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो)...

संजय रूंगटा ग्रुप में गरबा-डांडिया नाइट की धूम :...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में नवरात्रि के उत्साह के बीच गरबा डांडिया नाइट 2026 का भव्य आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों,...

रायपुर में 101 फीट के रावण का दहन :...

रायपुर। राजधानी के WRS कॉलोनी स्थित दशहरा मैदान में मंगलवार को विजयादशमी का पर्व भव्य उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने...

छत्तीसगढ़ को विजयादशमी पर दो नई ट्रेनों की सौगात...

रायपुर। विजयादशमी के मौके पर छत्तीसगढ़ को एक साथ दो नई यात्री रेल सेवाओं की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे प्रदेश...