दुर्ग निगम में पर्यावरण एवं उद्यानिकी प्रभारी ने ली विभागीय बैठक; जनसुविधा के लिए दादा-दादी पार्क में ओपन जिम का निर्माण जल्द… इन वार्डों के गार्डन में भी होगा मरम्मत और संधारण

दुर्ग। दुर्ग निगम पर्यावरण एवं उद्यानिकी प्रभारी सत्यवती वर्मा ने विभागीय समिति के सदस्यों के साथ बैठक ली है। महापौर धीरज बाकलीवाल के मार्गदर्शन में पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग प्रभारी सत्यवती वर्मा द्वारा विभागीय समिति की बैठक लेकर उद्यानों का संधारण किये जाने के संबंध में विचार किया गया। प्रस्ताव पर चर्चा किया गया।

दुर्ग निगम क्षेत्रांतर्गत वार्ड-15 में आयुर्वेदिक हॉस्पिटल के सामने स्थित गार्डन, वार्ड-18 में चपरासी प्लॉट के पास गार्डन, वार्ड-51 बोरसी में शिवपारा स्थित गार्डन एवं वार्ड 56 बघेरा में एसटीएफ कालोनी स्थित गार्डन का मरम्मत एवं संधारण कार्य किये जाने की अनुशंसा की जाती है। इसके अलावा प्रस्ताव दादा-दादी पार्क में ओपन जिम लगाये जाने पर विचार कर समिति के सभी सदस्यों ने चर्चा के साथ निर्णय लेकर प्रस्ताव को स्वीकृत किया।

साथ ही जनसुविधा के लिहाज से दादा-दादी पार्क में ओपन जिम लगाये जाने की अनुशंसा की जाती गई। इसके बाद बैठक में सदस्यों ने लोक-कला मार्ग में नल कनेक्शन लगाने के संबंध में विचार एवं निर्णय लिया गया। अन्य प्रस्ताव पर चर्चा किया गया। लोक-कला मार्ग में स्थित पौधों के संरक्षण के लिए पर्याप्त पानी की व्यवस्था हेतु नल कनेक्शन लगाये जाने की अनुशंसा की गई हैं।विभागीय समिति के सदस्यों के साथ बैठक में निर्मला साहू, प्रेमलता साहू, कुमारी साहू,उषा ठाकुर,हेमा शर्मा,उद्यान प्रभारी अनिल सिंह,पुषोतम साहू आदि मौजूद रहें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...