भिलाई निगम ठेकेदारों ने लंबित भुगतान समस्या से MLA रिकेश सेन को कराया अवगत; विधायक ने निराकरण का दिया आश्वाशन…साथ ही गुणवत्ता पर ध्यान देते हुए कार्य समय में पूरा करने भी कहा

भिलाई। वैशाली नगर विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक रिकेश सेन से भिलाई नगर निगम के ठेकेदारों ने मुलाकात कर चुनाव में उनकी शानदार जीत के लिए बधाई दी। इसके पश्चात एक औपचारिक चर्चा के दौरान नगर निगम भिलाई के ठेकेदारों ने लंबित भुगतान सहित अन्य समस्याओं के संबंध में भी विधायक सेन का ध्यान आकृष्ट किया।

उनसे वर्ष 2017-18 से निगम से रुका भुगतान न दिए जाने से हो रही परेशानियों को भी ठेकेदारों ने बताया और निगम में लंबित उनके भुगतान हेतु आवश्यक पहल का अनुरोध किया। इस अवसर पर राजेंद्र कुमार पाटनी अध्यक्ष, प्रमोद पांडेय सचिव, शिवाकांत सेंगर, बद्री प्रसाद, प्रहलाद, सुनील शर्मा, राम साहू, गौरव, विकास साहू, परविंदर रंधावा, रविंद्र गेडाम, पंकज तिवारी, जुनैब आदि ठेकेदार मौजूद रहे।

विधायक रिकेश सेन ने ठेकेदारों को कहा कि वे सभी लोग कार्य की गुणवत्ता पर ध्यान दें और कार्य समय अवधि में पूर्ण करें। रुकी हुई राशि का भुगतान ऊपर चर्चा करके अतिशीघ्र चर्चा कर इस समस्या के निराकरण का प्रयास वो अवश्य करेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

21 साल से सड़क नहीं बनी तो मां दंतेश्वरी...

दंतेवाड़ा। विकास की राह अगर सरकारी दफ्तरों से होकर गुजरती है तो डेंगलरास गांव के ग्रामीणों का इंतजार शायद थोड़ा ज्यादा लंबा हो गया...

दुर्ग में सिद्धितप महामहोत्सव का भव्य समापन : 7,500...

दुर्ग। श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट एवं शासन स्पर्श वर्षावास समिति, दुर्ग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सिद्धितप पारणा महामहोत्सव का मंगलवार...

लालमैदान में सजेगा मां जगदंबा का भव्य दरबार :...

भिलाई। पावर हाउस स्थित लालमैदान में आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र उत्सव 2026 की तैयारियों के बीच लालमैदान दुर्गोत्सव समिति ने धार्मिक परंपरा के...

पिता ने किया जीवित बेटी का पिंडदान : मुस्लिम...

जगदलपुर। शहर के धरमपुरा क्रमांक-3 में एक पिता द्वारा अपनी जीवित बेटी का पिंडदान किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा...