नशे में गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ दुर्ग पुलिस का एक्शन: अल्कोहल टेस्टर से जांच करने के बाद कार्रवाई… 10 हजार तक देना पड़ सकता पेनाल्टी

दुर्ग। दुर्ग जिले में पुलिस लगातार लॉ एंड आर्डर को मैंटेन करने तत्परता से कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक दुर्ग रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने खास अभियान चलाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की है। आपको बता दें, अल्कोहल टेस्टर के द्वारा पुलिस के जवान ने वहां चालकों की जांच की। विगत 3 दिनो में कुल-22 शराब पीकर वाहन चलाने वाले के विरूद्ध कार्रवाई की गई है। यातायात पुलिस द्वारा प्रत्येक दिन रात्रि में शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालक के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विगत वर्ष 2022 में 158 शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालक एवं इस वर्ष 2023 में 08 दिसंबर तक 245 शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालक के विरूद्ध कार्रवाई की गई। न्यायालय द्वारा प्रत्येक प्रकरण मे 10 हजार रूपये अर्थदण्ड वसूल किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग, राम गोपाल गर्ग के निर्देशानुसार एवं उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) सतीष ठाकुर, सदानंद विंधराज के नेतृत्व में सड़क दुर्घटना के मुख्य कारण शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरूद्ध अभियान चलाकर दुर्ग भिलाई के विभिन्न मार्गो में कार्यवाही की जा रही है।

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा प्रतिदिन रात्रि 08.00 बजे से देर रात तक कुम्हारी टोल प्लाजा, सिरसा गेट, मुर्गा चौक, गदा चौक, सूर्यामॉल चौक, सिविक सेन्टर भिलाई, पुलगांव चौक, पटेल चौक, गुरूद्वारा चौक नेहरू नगर में चेकिंग पाइंट लगाकर शराब के नशे में वाहन चलाने वाले वाहन चालको को एल्कोमीटर के द्वारा चेक किया गया। जिसमें विगत 03 दिनो में कुल-22 वाहन चालको द्वारा शराब का सेवन कर वाहन चलाते पाये जाने से वाहन जप्त कर संबंधित थाने में सुरक्षार्थ रखा गया एवं वाहन चालकों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

जिस पर न्यायालय द्वारा प्रत्येक प्रकरण पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 10 हजार रूपये अर्थदण्ड वसूल किया गया ! इसी प्रकार विगत वर्ष 2022 में 158 शराब पीकर वाहन चलाने वाले पर कार्यवाही गई एवं इस वर्ष 2023 में चुकि नशा रात्रि के समय सडक दुर्घटना का मुख्य कारण होने के कारण इस पर विशेष अभियान कार्यवाही करते हुए इस वर्ष कुल-245 वाहन चालको के उपर आज दिनांक तक कार्यवाही की गई है। यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा सडक दुर्घटनाओ मे कमी लाने के लिए इस अभियान कार्यवाही को निरंतर जारी रखेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1235 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ ने राज्य में बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीनों पावर कंपनियों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 1235...

भिलाई में 15 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार,...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के खम्हरिया क्षेत्र में स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

डबल मर्डर का खुलासा : 65 साल का आरोपी...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची की हत्या के...

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सर्वोच्च न्यायालय ने भूपेश बघेल की उस याचिका को खारिज...