भिलाई में साहू मित्र सभा का युवक-युवती परिचय सम्मेलन कल… प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू होंगे चीफ गेस्ट

भिलाई। साहू मित्र सभा भिलाई नगर की आमसभा, युवक-युवती परिचय सम्मेलन व सम्मान समारोह कल 10 दिसंबर को साहू सांस्कृतिक सदन सुपेला में आयोजित है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10.30 बजे होगा। भक्त माता कर्मा की पूजा-आरती 11 बजे, आमसभा 11.30 से 12.30 बजे तक होगी। दोपहर 1 बजे से मांगलिक पत्रिका परिचारिका का विमोचन, सम्मान समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम व परिचय सम्मेलन अनवरत जारी रहेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू व अति विशिष्ट अतिथि टहल सिंह साहू अध्यक्ष प्रदेश साहू संघ रायपुर होंगे। अध्यक्षता हरिद्वारिका साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ भिलाई करेंगे। विशिष्ट अतिथि दीपक ताराचंद साहू पूर्व अध्यक्ष हस्त शिल्प विकास बोर्ड, देवेंद्र यादव भिलाई विधायक, नीरज पाल महापौर भिलाई, रिकेश सेन वैशालीनगर विधायक, गिरवर बंटी साहू सभापति भिलाई, रमेश साहू सलाहकार प्रदेश साहू संघ रायपुर, तुलसी साहू सलाहकार जिला साहू संघ भिलाई, विजय साहू पूर्व सदस्य क्रेडा, एम.के. साहू इंजीनियर, तोरण अटल डायरेक्टर श्री अटल ग्रुपं भिलाई, संतोष साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ रिसाली, चंद्रभूषण साहू तहसील साहू संघ भिलाई-3 चरोदा, जीवन प्रकाश साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ जामुल होंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...

दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...

वर्षों पुरानी मांग पूरी, चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर, राजपत्र...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। तेज बारिश के बीच शुक्रवार देर...

भारी बारिश से परसदा में बाढ़, 5 घंटे चला...

दुर्ग। प्रदेश भर में हो रही भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा में...