विधायक रिकेश के निर्देश के बाद भिलाई में भू-माफियाओं और अवैध प्लॉटिंग पर चला निगम का बुलडोजर: एक दर्जन स्थानों पर JCB ने उखाड़ा बाऊंड्रीवाल… अस्थायी मार्ग को भी हटाया; जानिए कहां-कहां हुई कार्रवाई

भिलाई। छत्तीसगढ़ में सरकार बदलने के बाद भू-माफियाओं और अवैध प्लॉटिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में भिलाई में कोहका के न्यू आर्य नगर, शुभम, शिव, छत्तीसगढ़ कालोनी क्षेत्र के 12 स्थानो पर किये गये अवैध प्लाटिंग के बाऊंड्रीवाल को ध्वस्त करते हुए भूमि को समतल कर पूर्व स्वरूप प्रदान किया गया। आपको बता दें, वैशाली नगर क्षेत्र में भू-माफियाओं और अवैध प्लॉटिंग को लेकर नव निर्वाचित विधायक रिकेश सेन ने अधिकारीयों की बैठक ली थी। जिसमें उन्होंने इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिए थे। जिसके बाद निगम ने ये कार्रवाई की है।

जिला प्रशासन के मौजूदगी मे आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर निगम के तोडफोड दस्ता ने शनिवार सुबह 8 बजे सिरसा रोड मोड पर कोहका मे एस.डी.एम.मुकेश रावटे, तहसीलदार गुरूदत्त पंचभाई आर.आई.पटवारी तथा पुलिस बल के साथ पहुंच कर एम.जे.स्कुल के पीछे प्रिकास्ट से धेर कर किये गये अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर अस्थायी मार्ग के मुरूम को जब्त किया गया।

टीम शुभम कालोनी, शिव कालोनी तथा छत्तीसगढ़ कालोनी के नाम से विकसित क्षेत्र के कुल 12 खसरो पर किये गये अवैध प्लाटिंग के बाऊंड्रीवाल को जसीबी से ढहा कर भूमि मे बनाए रोड रास्ते को हटा कर भूमि को समतल किया गया। छः घंटे लगातार चली कार्रवाई के दौरान कोई भी भूमि स्वामी मौके पर नही पहुंचे।

कोहका हल्का के पटवारी के.डी.साहू ने बताया कि खसरा नम्बर 12,22,28,29,66,716,724,730 सहित कुल 12 खसरो पर किये गये अवैध कब्जे को बेदखल किया गया है। कार्रवाई के दौरान निगम के सहायक राजस्व अधिकारी जे.पी.तिवारी, बालकृष्ण नायडू,अनिल मिश्रा, सुनील नेमाडे, जगमोहन वर्मा,अर्पित बंजारे,तोडफोड दस्ता के कर्मचारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1235 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ ने राज्य में बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीनों पावर कंपनियों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 1235...

भिलाई में 15 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार,...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के खम्हरिया क्षेत्र में स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

डबल मर्डर का खुलासा : 65 साल का आरोपी...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची की हत्या के...

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सर्वोच्च न्यायालय ने भूपेश बघेल की उस याचिका को खारिज...