तालाबों में पानी पहुंचाने भिलाई निगम के कर्मचारी उतरे ग्राउंड पर… कर रहे नहर-नालों की सफाई… इन क्षेत्रों में बड़े पैमाने में चल रहा सफाई अभियान

भिलाई नगर। तांदुला जलाशय से छोड़े गये पानी को नहर के माध्यम से तालाबो में पहुॅचाने के लिए भिलाई निगम क्षेत्र के नहर नालो की सफाई युद्व स्तर पर किया जा रहा है।

निगम आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने निगम क्षेत्र के तालाबो को भरने के लिए जलाशय से छोड़े जाने वाले पानी बिना कचरे के साफ-सुथरा तालाब में पहुॅचे इसके लिए सभी जोन आयुक्त एवं स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिये थे। जोन का अमला युद्व स्तर पर नहर नालो की सफाई में जुटा हुआ हैं स्मृति नगर बोगदा पुलिया से सड़क के समान्तर चलने वाले नहर, खम्हरिया जुनवानी पेट्रोल पम्प के पीछे नहर, घासीदास नगर, खुर्सीपार, हुड़को , सेक्टर 8 सहित सम्पूर्ण निगम क्षेत्र से गुजरने वाले नहर तथा बड़े नाला की सफाई किया जा रहा है। घासीदास नगर के नहर नाली में किये अतिक्रमण हो हटाया भी गया है।

जोन आयुक्त के साथ जोन स्वास्थ्य अधिकारी व सहायक राजस्व अधिकारी की संयुक्त टीम सफाई कार्य में लगा है, ताकि सफाई में बाधा बन रहे अतिक्रमण की जाॅच कर तत्काल हटाया जा सके और तालाब तक पानी बिना व्यवधान के पहुॅच सके। तालाबो में पानी भरने से क्षेत्र के भू-जल स्तर में बढ़ोत्तरी के साथ नागरिको के निस्तारी के लिए भी उपयोग में आता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव की महक का भारतीय U-19 महिला टीम में...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की बेटी क्रिकेटर महक नरवासे का चयन भारतीय U-19 महिला टीम में हुआ है. इतना ही नहीं, उन्हें टीम का...

CG News: नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का आरोप, रायपुर...

सूरजपुर | जिले में पदस्थ एक नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, लटोरी क्षेत्र में पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेंद्र दिवाकर के...

Durg News : खदान में डूबने से मासूम बच्चे...

दुर्ग। जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र के पथरिया खदान में 13 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने जब...

भाजपा को बड़ा झटका, दंतेवाड़ा में 450 से ज्यादा...

दंतेवाड़ा। बस्तर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है. दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा विकासखंड के फूलपाड़ में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाजपा...