- 14 दिसंबर 2023 की सुबह मिली थी लोमेन्द्र की लाश
- आरोपी पत्नी के साथ काम करता था दूसरा आरोपी
- मृतक द्वारा शराब के नशे में मारपीट से थी आरोपी पत्नी परेशान
- पत्नी ने दोस्त को बुलाया घर फिर घोंटा पति का गाला

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग जिले के रिसाली सेक्टर में दिसंबर 2023 को हुए व्यक्ति की हत्या के मामला का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। उसकी हत्या और किसी ने नहीं उसकी पत्नी और उसके पत्नी के दोस्त ने मिलकर की थी। ये मामला नेवई थाना क्षेत्र का है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके दोस्त को हिरासत में ले लिया है। इस केस को सुलझाने के लिए एन्टी क्राईम एंड सायबर युनिट दुर्ग और थाना नेवई की टीम ने सयुंक्त रूप से काम किया है। हादसे में मृतक की पत्नी संगीता साहू उम्र 28 साल और उसका दोस्त सुनील डहरिया उम्र 34 साल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने मिलकर लोमेन्द्र साहू की हत्या कर दी थी।

क्या था पूरा मामला?
सुबह मिली थी लोमेन्द्र की लाश
दरहसल 14 दिसंबर 2023 को मृतक लोमेन्द्र साहू के पिता मेवाराम साहू ने नेवई थाना में आ कर जानकारी दी कि, मेरी बहु संगीता साहू ने बताया कि आपका बेटा लोमेन्द्र साहू कल रात यानि 13 दिसंबर 2023 को खाना खा कर सोया था जो अगले दी सुबह 07:30 को उठाने पर बिस्तर से नही उठा। इस सुचना पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जाँच शुरू की। जाँच के दौरान घटना स्थल का निरीक्षण, शव पंचनामा, और गवाहों से पूछताछ किया गया। मृतक के पोस्टमॉर्टेम रिर्पोट में मृतक के मौत का कारण संदेहास्पद पता चलने पर थाना नेवई द्वारा हत्या की धारा 302 IPC भी मामले में जोड़कर विवेचना शुरू गई।

मृतक के पत्नी के साथ काम करता था दूसरा आरोपी
पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारीयों ने आरोपियों को पकड़ने के लिए एक टीम बनाई। टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया और तकनीकी सहायता प्राप्त कर आरोपियों को पकड़ने हेतु अलग-अलग टीम गठित की गई, पुलिस ने विषेष सूत्र भी लगाये थे। विषेष सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि मृतक की पत्नि संगीता साहू जो पूर्व में बीएसपी में कम्पयुटर ऑपरेटर का काम करती थी और उसी कार्यालय में ड्राइवर सुनील डहरिया के साथ उसकी घनिष्ठता है। इसके बाद तकनीकी सहायता से दोनों के बीच घनिष्ठता की पुष्टि हुई, सर्व प्रथम सुनील डहरिया से संयुक्त टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर संगीता साहू के साथ मिलकर हत्या की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया, जिसके बाद संगीता साहू से महिला पुलिसकर्मी की उपस्थिति में पूछताछ किया गया।

मृतक द्वारा शराब के नशे में मारपीट से थी आरोपी संगीता परेशान
शुरुवात में संगीता साहू गुमराह करती रही। लगातार पूछताछ करने पर संगीता साहू द्वारा अपना जुर्म कबूला गया और उसने बताया कि मृतक लोमेन्द्र साहू द्वारा पिछले कई सालों से शराब का सेवन कर रोज उसके साथ मारपीट कर प्रताड़ित करता था। बीच-बचाव में कई बार सुनील डहरिया से भी उसके पति की हाथा-पाई हुई थी। रोज-रोज के इन झगड़ो से तंग आकर सुनील डहरिया और मृतक की पत्नि संगीता साहू द्वारा एक राय होकर मृतक लोमेन्द्र साहू को मारने की योजना बनाया और 13-14 दिसंबर 2023 की दरमियानी रात जब मृतक अत्यधिक नशे में सोया हुआ था तब मौके का फायदा उठाते हुये दोनों ने घटना को अंजाम दिया।

पत्नी ने दोस्त को बुलाया घर फिर घोंटा गाला
पति के सोने के बाद संगीता साहू ने सुनील डहरिया कोअ पने घर बुलाया। आरोपी संगीता साहू ने अपने पति का पैर पकड़ा और फिर आरोपी ने सुनील डहरिया ने टेलीफोन के तार से लोमेन्द्र साहू का गला घोंट कर उसे मौत से घाट उतार दिया। इस कार्रवाई में ACCU से SI पूर्ण बहादूर, आरक्षक अनुप शर्मा, उपेन्द्र यादव, जुगनु सिंह, संतोष गुप्ता, पन्ने लाल, शिव मिश्रा, मेघराज चेलक, तिलेष्वर राठौर, निखिल साहू, म.आर. आरती सिंह और थाना नेवई से SI रामचंद्र कवर, प्रधान आरक्षक सूरज पाण्डेय, आरक्षक अजीत यादव, लक्ष्मी यादव की अहम भूमिका रही।


