रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला: भाभी ने पड़ोसी से 17 साल की ननद का करवाया रेप; वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला

डेस्क। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक भाभी ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। भाभी की हैवानियत का जब सारा मामला पुलिस के पुलिस के पास पहुंचा तो वह दंग रह गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामला शुरू कर दिया है। जबकि, आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

भाभी ने नाबालिग ननद को शीतल पेय में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। आरोप है कि इसके बाद पड़ोसी को बुलाया। उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान पीड़िता की भाभी ने फोटो और वीडियो भी बनाया। पटेलनगर थाना पुलिस ने पीड़िता की भाभी और पड़ोसी के खिलाफ दुष्कर्म और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नाबालिग लड़की के पिता ने पटेलनगर थाने में तहरीर दी। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। 26 मार्च की रात वह पत्नी के पास अस्पताल में चले गए। आरोप है कि इस दौरान उनके बेटे की पत्नी ने 17 वर्षीय बेटी को शीतल पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। वह बेहोश हो गई।

आरोप है कि इस दौरान बहू ने पड़ोस में रहने वाले युवक को बुलाया। उसने बेहोश किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी बहू ने प्राइवेट पलों का वीडियो बना लिया। इसके बाद दुष्कर्म का आरोपी और पीड़िता की भाभी किसी को न बताने का दबाव बनाकर ब्लैकमेल करने लगे। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

डिजिटल सुरक्षा की ओर बड़ा कदम: साइबर सेल भिलाई...

भिलाई। डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाने और युवाओं में साइबर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से साइबर सेल भिलाई और संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स...

छत्तीसगढ़: निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के पति-रिश्तेदारों के प्रतिनिधि बनने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के सभी नगरीय निकायों में निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली में पारिवारिक हस्तक्षेप को खत्म करने के लिए बड़ा...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...

सराफा दुकान में बड़ी चोरी, दीवार में सेंध लगाकर...

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक सराफा दुकान को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।...