फंड मिलने के बाद फील्ड में भिलाई निगम: शहर में होंगे कई विकास कार्य… महिलाओं के लिए भिलाई में बनेगा आजीविका केंद्र, 500 को मिलेगा रोजगार, सेंट्रल लाइब्रेरी भी… मेयर पाल और कमिश्नर व्यास ने लिया जायजा; CM बघेल ने 60 करोड़ की दी है स्वीकृति

  • आजीविका केंद्र के स्थल का मेयर और कमिश्नर ने लिया जायजा
  • शहर में सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर सुविधा सहित BPO बनेंगे
  • भिलाई में बनेगा विश्व स्तरीय सेंट्रल लाइब्रेरी सह रीडिंग जोन

भिलाई। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हाल ही में राज्य के नगरीय निकायों में विकास कार्यों के लिए एक हजार करोड़ स्वीकृत किए है। राजधानी रायपुर के बाद भिलाई नगर निगम को प्रदेश में सब से अधिक 60 करोड़ रूपए का फंड मिला है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भिलाई निगम को 60 करोड़ की राशि विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों के लिए देने की घोषणा की है। इसी तारतम्य में भिलाई निगम ने इस पर शीघ्रता से अमल करना प्रारंभ कर दिया है।

आजीविका केंद्र के स्थल का मेयर और कमिश्नर ने लिया जायजा
घोषणा के तहत महिलाओं को रोजगार की दिशा में जोड़ने के लिए भिलाई शहर में आजीविका केंद्र प्रारंभ किए जाएंगे। इसके लिए आज महापौर नीरज पाल व निगम आयुक्त रोहित व्यास ने अधिकारियों के साथ स्थल का जायजा लिया तथा स्पॉट पर ही पूरी प्लानिंग को लेकर चर्चा भी की। आजीविका केंद्र में 500 महिलाओं को रोजगार मिल पाएगा। शीघ्र ही निगम इस पर कार्य करेगा।

शहर में सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर सुविधा सहित BPO बनेंगे
मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत युवाओं के रोजगार पर भी काम होंगे, इसके लिए भिलाई निगम में अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर व हार्डवेयर सुविधा सहित बीपीओ बनाए जाएंगे। रीपा की तर्ज पर अर्बन कॉटेज एंड सर्विस इंडस्ट्रीज पार्क बनाए जायेंगे। मार्केट क्षेत्रों में सीसी टीवी कैमरे लगाए जाएंगे, आधुनिक शौचालय के निर्माण के साथ ही इसमें प्रकाश की व्यवस्था के इंतजाम भी होंगे। बीपी, शुगर, रक्त परीक्षण आदि के लिए भिलाई में 50 किओस्क की स्थापना होगी।

भिलाई में बनेगा विश्व स्तरीय सेंट्रल लाइब्रेरी सह रीडिंग जोन
भिलाई में विश्व स्तरीय सेंट्रल लाइब्रेरी सह रीडिंग जोन बनेगा इसके साथ ही सिविल अस्पताल सुपेला में आधुनिकीकरण के कार्य होंगे। कचरा कलेक्शन की व्यवस्था बेहतर करने तथा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से ई रिक्शा/ई कार्ट की व्यवस्था की जाएगी। आज निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, अधीक्षण अभियंता दीपक जोशी, कार्यपालन अभियंता संजय बागड़े, उप अभियंता अर्पित बंजारे तथा प्रकृति जगताप आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

13 मई को छत्तीसगढ़ आ रहे है केंद्रीय मंत्री...

रायपुर। केंद्रीय ग्रामीण विकास तथा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान 13 मई को अम्बिकापुर के दौरे पर आएंगे। उनके प्रस्तावित कार्यक्रम...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने समर वेकेशन में किया बदलाव: अब...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वर्ष 2025 के लिए निर्धारित अवकाश कैलेंडर में बदलाव करते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश की तारीखों में संशोधन किया है। पहले...

CG – 44 कर्मचारी बर्खास्त: भर्ती घोटाले में बड़ा...

44 employees dismissed रायगढ़। पशु चिकित्सा सेवाएं विभाग रायगढ़ में वर्ष 2012 में की गई चतुर्थ श्रेणी भर्ती में अनियमितता और धांधली की पुष्टि के...

CM साय का बड़ा ऐलान: नवविवाहिताओं को भी जल्द...

रायपुर। सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अचानक मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम माथमौर पहुंचे। बिना किसी पूर्व सूचना...

ट्रेंडिंग