भिलाई निगम इन एक्शन: टैक्स नहीं पटाने वालों की दुकानें हुई सील… स्मृति नगर समेत यहां हुई कार्रवाई

भिलाई। भिलाई निगम की टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 दुकानों को सील कर दिया है। दरहसल वित्तीय वर्ष समाप्ति पर अपने राजस्व वसूली के लिए निगम प्रशासन कमर कस रखा है। जोन 1 एवं 2 के राजस्व अमले ने आयुक्त के निर्देश पर जोन आयुक्त की उपस्थिति में 14 दुकानों को सील किया। राजस्व वसुली टीम निगम क्षेत्र के भवन स्वामी द्वारा संपत्ति कर नहीं पटाए जाने के कारण दुकान में वसूली के लिए पहुंचे तो कुछ ने तत्काल राशि जमा कर राहत की मांग की आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने मार्च माह में राशि पटाए जाने का वचन पत्र लेकर राशि जमा लेने के निर्देश दिए।

जोन-1 स्मृति नगर के श्यामा चरण पांडे के काया राशि सम्पत्तिकर 3 लाख 75 हजार रूपये जमा नही करने पर 8 दुकान तथा जोन 2 क्षेत्र के भवन स्वामी उत्तम कुमार लोधी के 5 दुकान व भगवंतिन बाई के दुकान को चपडा से सील बंद किया गया। राजस्व अमले ने कार्रवाई के दौरान 8 लाख से अधिक की राशि वसूल किया। आपको बता दें कि विगत दिनों सुपेला के आकाशदीप काम्प्लेक्स मे सील किए 17 दुकानों में से पांच दुकानदारों ने संपत्ति कर की राशि 3 लाख 64 हजार निगम कोष में जमा किया और दुकान का ताला खुलवाया।

निगम प्रशासन ने भिलाई निगम क्षेत्र के भवन मालिकों से अपील किया है अपने सम्पत्तिकर, जल कर, भुभाटक, दुकान किराया, आदि राशि का भुगतान कर विरुद्ध होने वाली विधिसम्मत कार्रवाई से बचेंगे। कुर्की कार्रवाई मे जोन आयुक्त खिरोद्र भाई , यशा लहरे, सहायक राजस्व अधिकारी जे.पी.तिवारी, धीरज साहू जोन राजस्व विभाग के कर्मचारी पुलिस प्रशासन तथा तोडफ़ोड़ दस्ता के अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Cabinet Meeting: विष्णुदेव साय कैबिनेट के 3 बड़े...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक समाप्त हो गई है। बैठक में...

आलेख : आदिवासी और हिंदू एक ही हैं

नई दिल्ली। कुछ विदेशी वित्त पोषित व्यक्तियों और समूहों द्वारा आदिवासी क्षेत्रों में आदिवासियों के लिए एक अलग धर्म कोड की मांग करने के...

ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते नागरिक आपूर्ति अधिकारी...

बलरामपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी विद्यासागर गोपाल को 22 हजार रुपये...

25 करोड़ की रंगदारी मामले में शोएब ढेबर की...

रायपुर। कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी...