अजीविका मिशन के कार्यों में भिलाई निगम रहा अव्वल… मुख्यमंत्री साय ने किया सम्मानित; 14 नगर निगमों में भिलाई का परफॉरमेंस बेस्ट

भिलाई। भिलाई नगर पालिक निगम को शहरी अजीविका मिशन के कार्य में मुख्यमंत्री साय ने सम्मानित किया है। आपको बता दे, 14 नगर निगमों में भिलाई निगम अव्वल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, नगर निगम भिलाई क्षेत्र में शहरी अजीविका मिशन के कार्यो को शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशो के अनुसार संपादित किया जा रहा है। जिसका मूल उददेश्य है, शहरी क्षेत्र के महिलाओ का समूह बनाकर उनको आत्मनिर्भर बनाना। जिससे उनका एवं उनके परिवार का जीवन स्तर बेहतर हो सके। वर्तमान में नगर निगम भिलाई में 3 मिशन मैनेजर, 23 सीओ, लगभग 4000 महिला समूह कार्यरत है। जिनके माध्यम से नगर निगम भिलाई क्षेत्र की 2011 की जनगणना के अनुसार 2,50,413 महिलाओ को प्रेरित कर जीवन स्तर को बेहतर बनाने का कार्य किया जा रहा है।

निगम भिलाई के द्वारा किए जा रहे कार्यों को शहरी आजीविका मिशन के मापदंडों के अनुरूप होने के कारण सभी नगर निगम से बेहतर पाए जाने में प्रथम पुरूस्कार से माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा सम्मानित किया गया। इसी तरह सामाजिक गतिशिलता एवं संस्थागत विकास के लिए द्वितीय स्थान मिला। उत्कृष्ठता के क्षेत्र में पीएम स्वनिधि योजना एवं पीएम स्वनिधि से समृद्वि योजना के लिए उत्कृष्ठ पुरूकार से भिलाई निगम को सम्मानित किया गया है।

अलग-अलग क्षेत्र में कुल चार पुरस्कार मिले, जो हमारे भिलाई शहर के लिए बहुत ही गौरव का बात है। निगम भिलाई अजीविका के क्षेत्र में कार्य की गतिशिलता एवं अच्छे संचालन के लिए बेहतर रहा है। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, महापौर नीरज पाल इस उपलब्धि के लिए शहरी आजीविका मिशन के पूरे टीम को बधाई दी है सम्मान प्राप्त करने के लिए आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, मिशन मैनेजर अमन पटले, नलनी तनेजा, एकता शर्मा, रायपुर जाकर रंगारंग कार्यक्रम में प्राप्त किये।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...