प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं कचरा फैलाने वालों पर भिलाई निगम सख्त: प्लास्टिक एवं झिल्ली पन्नी तथा कचरा फैलाते पाए जाने पर हो रही ताबड़तोड़ कार्रवाई… 11 लोगो से लिया गया जुर्माना

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में प्लास्टिक मुक्त अभियान को लेकर कार्रवाई निरंतर जारी है, निगम के सभी जोन कार्यालयों में स्वास्थ्य विभाग की टीम शहर में प्लास्टिक एवं झिल्ली पन्नी के कचरों के रोकथाम के लिए बाजार व व्यवसायिक क्षेत्र में कार्रवाई कर रहे है। टीम के द्वारा निरीक्षण के दौरान कहीं भी प्लास्टिक या अन्य कचरा फैलाते हुए पाए जाने पर उनसे जुर्माना भी लिया जा रहा है। बाजार क्षेत्र में प्रतिबंधित झिल्ली, पन्नी विक्रय एवं उपयोग करते हुए पाए जाने पर प्रतिबंधित सामग्री को जप्त किया जा रहा है।

भिलाई निगम की टीम ने जगन्नाथ ट्रेडर्स, सुनील कुमार गुप्ता, परवेज खान, सुयश इटली डोसा कॉर्नर, बच्चा लाल, अकाश फर्नीचर, सिन्हा होटल, मनोरमा देशमुख, ओम मेडिकल, मनीष किराना स्टोर, लक्ष्मी सिंगार, भूमिका किराना स्टोर आदि से प्रतिबंधित प्लास्टिक रखने, गुमास्ता लाइसेंस नहीं होने, गंदगी फैलाने को लेकर जुर्माना वसूल किए।

भिलाई शहर से झिल्ली, पन्नी के कचरों को समाप्त कर प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए लगातार बाजार तथा व्यवसायिक क्षेत्रों एवं दुकानों में निरीक्षण कर प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक पर जप्ती बनाने की कार्रवाई की जा रही है, ताकि हमारा शहर साफ सुथरा हो और झिल्ली पन्नी के कचरों से फैलने वाले दुष्प्रभाव की रोकथाम हो सके। इसके लिए निगम प्रशासन द्वारा सभी जोन कार्यालयों में गठित टीम द्वारा अलग-अलग जगहों पर दुकानों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में छापेमार कार्रवाई की जा रही है। जहां भी सिंगल यूज प्लास्टिक व प्रतिबंधित प्लास्टिक, पानी पाउच, गिलास, प्रतिबंधित झिल्ली, पन्नी, प्लास्टिक का दोना, पत्तल व प्लास्टिक अन्य सामग्री जो प्रतिबंधित है उस पर कार्रवाई की जा ही है।

महापौर नीरज पाल व निगम आयुक्त रोहित व्यास ने प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग तथा विक्रय नहीं करने की अपील शहरवासियों से की है। शहर को स्वच्छ और स्वस्थ रखने के लिए यह आवश्यक है कि प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार करें। किसी भी प्रकार की सामग्री लेने के लिए कपड़े से बने थैले इत्यादि का उपयोग करें। भिलाई निगम ने सभी जोन में अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ की है।

प्लास्टिक से पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचता है जिसको देखते हुए इस पर भिलाई निगम क्षेत्र में कड़ाई से कार्यवाही की जा रही है। रात्रि के समय भी सड़क किनारे ठेला या स्टॉल लगाकर व्यवसाय करते हुए प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग व विक्रय करने वालो पर लगाम लगाया जा रहा है। इसके अलावा कचरे को इधर उधर फेंकते वाले, बिल्डिंग मटेरियल डंप कर सड़क बाधा, सीएनडी वेस्ट इत्यादि पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में दर्दनाक हादसा, पति-पत्नी की मौत, दो महीने...

- मृतक युवक का नाम मुकेश कुर्रे, पत्नी कमलेश्वरी... - दोनों खुर्सीपार में रिश्तेदार के घर खाना खाकर लौट रहे थे कोहका... - खुर्सीपार ITI के...

भिलाई की बेटी का विश्व में बजा डंका: त्वचा...

भिलाई। भिलाई की डॉक्टर त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ गरिमा बालपांडे को बाली इंडोनेशिया में आयोजित होने वी आले इंटरनेशन लेप्रोसी कांग्रेस - 2025 में...

मुख्यमंत्री साय ने आवास एवं पर्यावरण विभाग की ली...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में आवास एवं पर्यावरण विभाग के विभागीय काम-काज की समीक्षा बैठक ली।...

CM साय की बड़ी घोषणाएं: पंडरिया में उप तहसील,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के हर कोने को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने...