भारतीय जनता युवा मोर्चा ने इंडोर स्टेडियम गिरने के मामले में खोला मोर्चा; भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग; पुतला फूंका

भिलाई। भिलाई के सेक्टर-7 में शनिवार सुबह बारिश के बाद निर्माणधीन इंडोर स्टेडियम की दीवार गिरने के बाद से ही माहौल गरमाया हुआ है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रशम दत्ता के नेतृत्व में इस मामले में प्रदर्शन किया गया। प्रशम दत्ता ने बताया कि, भ्रष्टाचारी भिलाई नगर निगम का पुतला बेरोजगार चौक पर जलाया गया। हल्की सी हवा चलने पर भिलाई में कल सेक्टर-7 में निर्माणधीन इनडोर स्टेडियम की की इमारत गिर गई। जिससे की साफ तौर पर भ्रष्टाचार का नमूना देखने को मिला।

प्रशम ने कहा कि, जवाबदारों के साथ-साथ प्रोजेक्ट के ठेकेदार और इंजीनियर के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई हो। आज के कार्यकर्म में मुख्य रूप से प्रशम दत्ता, भाजयुमो के बस्तर संभाग प्रभारी नितेश मिश्रा, कन्हया, भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमीत सदस्य सुरज साहू, भाजयुमो भिलाई के प्रशिक्षण प्रमुख अरविंद सिंह, पवन कल्याण, वरदान, लीणेश, रवि ,पिंटू, हर्ष चंदेल सहित अन्य शामिल थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू का जनसमपर्क जारी:...

दुर्ग। दुर्ग में लोकसभा चुनाव की आहट सुनाई देने लगी है। कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी राजेंद्र साहू का जनसम्पर्क लगातार जारी है। शुक्रवार को...

गंदगी फैलाने वालों का नाम होगा पब्लिक: समझाने के...

रिसाली। रिसाली निगम द्वारा बार-बार संमझाईस के बाद भी मिक्स कचरा देने वाले स्वच्छता के दुश्मन का नाम अब सार्वजनिक किया जाएगा। यही नहीं...

भिलाई में दामाद ने अपने साथी के साथ मिलकर...

भिलाई। भिलाई में गुरुवार को तब सनसनी मच गई जब खबर सामने आई की भिलाई में गोलीकांड हुआ दामाद ने अपने ससुर पर गोली...

भिलाई में नाबालिग से रेप, ट्रैन से UP भागने...

भिलाई। दुर्ग जिले में नाबालिग लड़की से बलात्कार का मामला सामने आया है। ये मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। क्योकि पीड़िता नाबालिग है...

ट्रेंडिंग