बारिश में कांग्रेस नेता धर्मेंद्र यादव ने महिलाओं और मासूम बच्चे की मदद की, अपनी कार से भिजवाया दुर्ग, तेज हवाओं के साथ हो रही थी बारिश, ब्रिज के नीचे खड़े थे लोग

भिलाई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव धर्मेंद्र यादव ने एक बार फिर नेक काम कर लोगों की मदद की है। इस बार उन्होंने भारी बारिश में फंसे तीन महिलाओं और एक मासूम बच्चे को उनके घर तक पहुंचाकर नेक काम किया है। दरअसल, रविवार की शाम को तेज बारिश हुई। शहर में तेज हवाएं भी चली। लोग जहां थे, वहीं खड़े हो गए। किसी को भी सुरक्षित स्थान घर में पहुंचने का मौका ही नहीं मिला। धर्मेंद्र यादव ने बताया कि, वे पटरीपार से अंडरब्रिज क्रॉस करके टाउनशिप की ओर से बढ़ रहे थे। तब तेज बारिश हो रही थी। तभी उनकी नजर बारिश में तेज हवाओं के बीच खड़े लोगों पर पड़ी। उनमें तीन महिलाएं और एक साल का मासूम बच्चा भी था। धर्मेंद्र यादव ने बिना देरी किए अपनी कार मोड़कर वापस लोगों के पास पहुंचे और उनसे बातचीत की। तीनों महिलाओं के पास एक एक्टिवा थी। उन्होंने धर्मेंद्र को बताया कि, घर जाना जरूरी है। लेकिन बारिश में वे फंस गई हैं। समझ नहीं आ रहा है, क्या करना है…? क्योंकि, बारिश का पानी भी ब्रिज तक पहुंच रहा था। महिलाएं भीग रही थीं। उनके साथ एक साल का मासूम भी बारिश में भीग गया था। धर्मेंद्र खुद कार से उतरे और अपने ड्राइवर को कहा कि वे तीनों महिलाओं और बच्चे को छोड़ने घर जाए। बिना देरी किए घर के लिए धर्मेंद्र ने अपनी कार को रवाना किया और खुद ब्रिज के नीचे खड़े रहें। तकरीबन 40 मिनट तक वे ब्रिज के नीचे बारिश में खड़े रहें। थोड़ी देर बाद उनकी कार आई और वे वहां से सवार होकर टाउनशिप की ओर रवाना हो गए। इस तरह धर्मेंद्र यादव ने एक परिवार की मदद कर नेक काम कर मिसाल पेश की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...