बारिश में जलभराव से बचने के लिए भिलाई निगम की कवायद शुरू; सभी नाला और नालियों की सघन सफाई करने के निर्देश… मेयर पाल और निगम कमिश्नर व्यास ने सभी जोन आयुक्त-अभियंताओं की ली मीटिंग

भिलाई। बारिश के मौसम के पहले भिलाई निगम जल भराव की स्थिति से बचने की तैयारियों में जुट गया है। नगर पालिक निगम भिलाई के सभागार में गुरुवार को महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास ने सभी जोन आयुक्त एवं अभियंताओं की बैठक ली। बैठक में महापौर एवं आयुक्त ने कहा कि बारिश के दिनों में जलभराव की स्थिति निर्मित नहीं होनी चाहिए। इसके लिए अभी से बड़े नालों और नालियों की सफाई काम पूर्ण कर ले। बैठक में सभी जोन क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति वाले क्षेत्रों की गहन समीक्षा की गई।

मोहल्ले एवं गलियों तथा वार्ड की जानकारी संयुक्त रूप से ली गई। जलभराव से उबरने के लिए तत्कालिक एवं स्थाई समाधान के बारे में चर्चा की गई। और इस मुताबिक कार्य करने के निर्देश बैठक में दिए गए। बारिश के दिनों में सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही बैठक में निर्माण कार्यो की समीक्षा की गई। आयुक्त ने कहा कि शीघ्रता से निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने चाहिए तथा समय सीमा में निर्माण हो जाए। काम नहीं करने वाले एजेंसियों पर कार्यवाही करें। कार्यों की मॉनिटरिंग करते हुए बारिश पूर्व सभी कार्य पूर्ण करने हर संभव प्रयास करें। सड़क मरम्मत, संधारण एवं डामरीकरण को लेकर सभी जोन क्षेत्रों में कार्य किए जा रहे हैं इसकी विस्तृत समीक्षा बैठक में की गई।

महापौर एवं आयुक्त ने कहा कि बारिश पूर्व सड़क से संबंधित सभी कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण हो जाने चाहिए ताकि बारिश के दिनों में लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना न करना पड़े। आज की बैठक में अधीक्षण अभियंता दीपक जोशी, अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, लेखा अधिकारी जितेंद्र ठाकुर, भवन अनुज्ञा अधिकारी हिमांशु देशमुख, जोन आयुक्त राजेंद्र नायक, येशा लहरें, अमिताभ शर्मा पूजा पिल्ले, खिरोद्र भोई तथा सभी अभियंता गण मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिग ब्रेकिंग: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क...

रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आगामी 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में 'शुष्क दिवस' (Dry Day) रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के...

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...