भिलाइयंस की शानदार “दिलबर डांडिया”: साऊथ की एक्ट्रेस राशि सिंह संग भिलाई ने किया डांडिया…राशि, मनीष पांडेय, पत्रकार यशवंत ने दिया पुष्पा लुक…तस्वीरों में देखिए शहर के इस भव्य दिलबर डांडिया की झलकियां

भिलाई। कोरोना के दो साल बाद इस वर्ष भिलाई में नवरात्री को लेकर खूब तैयारियां थी। जिसको लेकर शहरवासी भी बहुत उत्साहित थे। जिसकी झलक शहर के अलग-अलग रास गरबा और डांडिया के आयोजनों में दिखी, मानो गुजरात की झलक मिनी इंडिया कहे जाने वाली भिलाई में दिखी। जगह-जगह गरबा और डांडिया की धूम है। भिलाई के हृदय स्थल सिविक सेंटर में विगत 5 वर्षों से दिलबर डांडिया जैसे बड़े इवेंट्स का आयोजन किया जा रहे हैं।

सिविक सेंटर वेल्डेक्स ग्राउंड में दिलबर डांडिया का आयोजन हो रहा है। इस बार दिलबर डांडिया में कुछ खाश हुआ, जी हाँ इस बार साउथ के एक्टर और एक्ट्रेस ने दिलबर डांडिया में चार चाँद लगाई। आयोजन की शुरुआत 30 सितंबर से हुई जो आज 4 अक्टूबर को समाप्त हो जाएगी। रोजाना बेस्ट परफॉर्मेंस करने वालों को, बेस्ट ड्रेस, यूनिक स्टेप्स, भाई-भाई, बेस्ट कपल इस तरह के पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाता है।

इस आयोजन के पहले दिन साउथ एक्टर अज्जू अमन बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और दिलबर डांडिया का लुफ्त उठाया। इसी कड़ी में 3 अक्टूबर को खूबसूरत साउथ एक्ट्रेस राशि सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई। गरबा स्थल में जाकर उन्होंने प्रतिभागियों के साथ खूब गरबा भी किया और भिलाई के जनता का इतना प्यार देखकर बेहद खुश हुई। खाश बात ये है की राशि सिंह पूर्व में भिलाई की निवासी थी और उनकी स्कूल की पढ़ाई भी भिलाई मे हुई है।

भिलाई टाइम से एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान राशि ने बताया कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि भिलाई में भी इतना भव्य और शानदार आयोजन हो सकता है। राशि ने आगे बताया की वे पहले भिलाई की ही निवासी थी। 3 साल बाद वे भिलाई आई है। इन 3 सालों में भिलाई इतना अपडेट हो जाएगा इस चीज़ की उन्हें उम्मीद न थी। वो अब हर साल भिलाई आना चाहती है।

श्री राम जन्म उत्सव समिति के युवा शाखा के अध्यक्ष मनीष पांडे भी इस आयोजन में मौजूद थे। उन्होंने भी दिलबर डांडिया के इस कार्यक्रम को सराहा और पूरी टीम को बधाई दी और साथ में यह भी कहा कि हर वर्ष जिस तरह से दिलबर डांडिया अपने इस आयोजन को बढ़ाता जा रहा है। उनके लिए चुनौतियां भी बढ़ती जा रही है कि वह अगले साल और क्या नया भिलाई को दे सकते हैं या देंगे।

आज 4 अक्टूबर नवमी का दिन है और आज ही दिलबर डांडिया का फाइनल होना है। फाइनल के बाद कई सारे आकर्षक उपहार टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, स्मार्ट वॉच, मोबाइल जैसे उपहार विजेताओं को दिए जाएंगे।
देखिये आयोजन की कुछ और तस्वीरें:-

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में फूड पॉइजनिंग की...

CG कवर्धा, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पंडरिया विकासखंड स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या...

छत्तीसगढ़ शाला प्रवेशोत्सव 2026: दुर्ग में खुलेगा NEET-JEE हॉस्टल...

रायपुर/दुर्ग: "शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाना नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रभावना का विकास करना है।"...

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...

डॉ. अजय कौशिक बने बिलासपुर के नए DEO, स्कूल...

बिलासपुर, 20 जुलाई 2026। बिलासपुर जिले के स्कूल शिक्षा विभाग से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में नए...