भिलाई में 6 से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक; इस‌ ओलंपिक में आप भी हो सकते हैं शामिल…3 चरणों में आयोजन, जीत सकते हैं ढेरों पुरस्कार, पूरी डिटेल यहां पढ़िए

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022-23 का आयोजन किया जा रहा है। राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर खेल प्रारंभ होगा और जोन स्तर तथा निगम स्तर पर तीन चरणों में खेल का आयोजन होगा। विजेता प्रतिभागी जिला स्तर एवं संभाग स्तर के खेलों में भाग ले सकेंगे। प्रथम लेवल में 6 अक्टूबर से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का खेल प्रारंभ होगा। इसके लिए शहर के आम नागरिक, खिलाड़ी, पुरुष, महिलाएं, युवा, 18 वर्ष तक, 18 से 40 वर्ष तक व 40 वर्ष उम्र से अधिक के व्यक्ति भी भाग ले सकते हैं।

खेल में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को अपने संबंधित जोन कार्यालय के माध्यम से जिस खेल में भाग लेना चाहते उसमे पंजीयन कराना होगा। पंजीयन कराने के लिए नेहरू नगर जोन के सहायक राजस्व अधिकारी परमेश्वर चंद्राकर मोबाइल नंबर 9826947891, वैशाली नगर जोन के सहायक राजस्व अधिकारी जगदीश तिवारी मोबाइल नंबर 7828984915, जोन क्रमांक 3 मदर टेरेसा नगर के सहायक राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम मोबाइल नंबर 9589015929, जोन क्रमांक 4 शिवाजी नगर के सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू मोबाइल नंबर 9425245007 और जोन क्रमांक 5 सेक्टर 6 के सहायक राजस्व अधिकारी मलखान सिंह सोरी मोबाइल नंबर 9977421330 के पास कार्यालयीन समय एवं अवधि में संपर्क कर पंजीयन करा सकते हैं। इसके अलावा जोन कार्यालय से भी संपर्क कर पंजीयन करा सकते हैं।

14 प्रकार के होंगे खेल
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022-23 में 14 प्रकार के खेल होंगे। जिसमें गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगडी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकशी, बाटी (कंचा), बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ एवं लंबी कूद जैसे खेल शामिल है। जिसमें भाग लिया जा सकता है। महापौर नीरज पाल की पहल पर छत्तीसगढ़िया खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है।

मितान क्लब को दिया गया खेल नियमों की जानकारी
भिलाई निगम के प्रत्येक जोन क्षेत्र में इसका आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर एवं अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने जोन आयुक्तों को निर्देश जारी कर दिए हैं। खेल के आयोजन एवं खेल नियमों की जानकारी देने के लिए आज मितान क्लब को प्रशिक्षण दिया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...