मां के साथ चले राहुल गांधी; भिलाई MLA Devendra Yadav की मां भारत जोड़ों यात्रा में शामिल…सामने आई पावरफुल तस्वीर

आदमपुर, भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेंद्र यादव की मां पुष्पा देवी यादव भी आज भारत जोड़ो यात्रा में पहुंची और राहुल गांधी से मिली।

भारत जोड़ो यात्रा अब पंजाब पहुंच चुकी है जहां आज आदमपुर से गुजर रही यात्रा में विधायक देवेंद्र की माता पुष्पा देवी शामिल हुई।

इस दौरान जब विधायक देवेंद्र राहुल गांधी के करीब पहुंचे तो राहुल गांधी ने माता का हाथ पकड़कर कहा “आओ न मां मेरे साथ चलो” जिसे सुनकर विधायक भी गदगद हुए।

भारत जोड़ो यात्रा में विधायक देवेंद्र की 73 वर्षीय मां आधे किलोमीटर तक राहुल गांधी के साथ चली।

Exit mobile version