छत्तीसगढ़ में पूर्व विधायक का निधन: 81 वर्ष की उम्र में पुनीत राम साहू ने ली अंतिम सांस… राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

क्षेत्र और सभी पार्टी के नेताओं ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की है

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में पूर्व विधायक का निधन हो गया है। गरियाबंद जिले के राजिम विधानसभा के पूर्व भाजपा विधायक पुनीत राम साहू ने 81 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली है। बिलासपुर सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने ट्वीट पर जानकारी दी है।

आपको बता दें कि, पुनीत राम साहू 1985 में अविभाजित मध्यप्रदेश में राजिम विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। क्षेत्र और सभी पार्टी के नेताओं ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रदेश के पूरे राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है।

Exit mobile version