Loksabha Election 2024: दो बार से भिलाई विधायक देवेंद्र यादव पहली बार लड़ेंगे सांसद चुनाव… बिलासपुर में भाजपा के तोखन साहू से होगा देवेंद्र का मुकाबला… देखिए बाकी सीटों में किसको मिला मौका?

– कांग्रेस ने जारी की सांसद प्रत्याशियों की एक और सूची…

– कांकेर से बिरेश ठाकुर मैदान में,..

– भिलाई TIMES की खबर पर एक बार मुहर, जो नाम सप्ताह भर पहले बताया, वही नाम सूची में

यशवंत साहू, भिलाई। कांग्रेस ने प्रत्याशियों की सातवीं सूची जारी कर दी है। इस सूची में छत्तीसगढ़ की बची हुई सीटों में प्रत्याशियों का ऐलान कांग्रेस ने कर दिया है। जो नाम भिलाई टाइम्स ने सप्ताहभर पहले बताए थे, उन्हीं नामों पर मुहर लगी है। भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को बिलासपुर से सांसद प्रत्याशी कांग्रेस ने बनाया है। देवेंद्र यादव दो बार के विधायक हैं। विधानसभा से पहले वे भिलाई मेयर भी लड़ चुके हैं। यानि कि ये देवेंद्र का चौथा चुनाव होगा। तीन चुनाव लगातार जीत चुके हैं। देवेंद्र का सामना बिलासपुर में भाजपा के तोखन साहू से होने जा रहा है। यह मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है। क्योंकि युवा जोश का मुकाबला साहू समाज के तोखन साहू से होने वाला है। इसके साथ ही सरगुजा से शशी सिंह, रायगढ़ से डॉ. मेनका देवी सिंह और कांकेर से वीरेश ठाकुर कांग्रेस को उम्मीदवार बनाया गया हैं।

देखिए पूरी सूची :-

Exit mobile version