भाजपा ने जारी की लोकसभा प्रत्याशियों की एक और लिस्ट: कंगना रनौत, अरुण गोविल, आज ही कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए नवीन जिंदल को मौका, 111 लोगों के नाम; देखिए पूरी सूची

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों की पाचंवी सूची जारी कर दी है। जिसमें कुल 111 उम्मीदवारों के नाम शामिल है। दूसरी तरफ कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। हरियाणा में कांग्रेस नेता नवीन जिंदल ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है। नवीन जिंदल के साथ ही रणजीत चौटाला भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। रणजीत चौटाला फिलहाल सिरसा के रनियां से निर्दलीय विधायक हैं। जानकारी के मुताबिक, नवीन जिंदल के कांग्रेस से इस्तीफे के बाद सियासी गलियारों में चर्चा है कि जिंदल कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले हैं। नवीन जिंदल को कुरुक्षेत्र से टिकट दिए जाने की चर्चा काफी दिनों से चल रही थी। गौरतलब है कि दिग्गज उद्योगपति नवीन जिंदल कांग्रेस के टिकट से कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से सांसद बन चुके है। बात की जाए भाजपा के पांचवी लिस्ट की तो, अरुण गोविल को मेरठ (उत्तर प्रदेश) से मौका मिला है तो वहीं वरुण गांधी का टिकट काटा गया है। बॉलीवुड की हीरोइन कंगना रनौत को हिमाचलप्रदेश के मंडी से टिकट दिया गया हैं। देखिये पूरी लिस्ट…

देखिये नवीन जिंदल का पोस्ट…

Exit mobile version