भिलाई नगर MLA देवेंद्र यादव ने दुर्ग कलेक्टर को लिखा पत्र: बोले – BSP प्रबंधन कर रही पक्षपातपूर्ण कार्यवाही

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव ने बीएसपी प्रबंधन द्वारा की जा रही पक्षपातपूर्ण कार्यवाही को लेकर कलेक्टर को पत्र लिखा है। विधायक ने कलेक्टर से द्वेषपूर्ण भेजे गए नोटिस को खारिज किये जाने का अनुरोध किया है।

विधायक ने पत्र में आगे लिखा है कि भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्रांतर्गत टाउनशिप में लगभग 32000 आवास एवं लगभग 15000 अधिकारी/कर्मचारी है। इनमें से मात्र 7000 अधिकारी/कर्मचारी/ सेवानिवृत्त टाउनशिप में निवासरत है। शेष अधिकारी/कर्मचारी रख-रखाव व सुविधाओं के अभाव में निजी कालोनियों में रह रहे है।

प्रबंधन द्वारा जिन सेवानिवृत्त कर्मचारियों को रिटेंशन स्कीम के तहत आवास आबंटित किया गया है, उनमें से 90 फीसदी आवासों के रिक्त भूमि पर लोगों ने वर्षों पूर्व से ही अपने आवश्यकतानुसार निर्माण कर उपयोग कर रहे है।

जिसे बीएसपी प्रबंधन कथित रूप से अवैध निर्माण घोषित कर रही है। इसी के खिलाफ सेवानिवृत्त बीएसपी कर्मचारी एवं विधायक प्रतिनिधी राजेन्द्र कुमार परगनिहा आवाज उठाते रहते है। अब प्रबंधन पक्षपातपूर्ण कार्यवाही करते हुए उन्हें व्यक्तिगत रूप से नोटिस जारी कर निर्माण हटाने हेतु दबाव बनाया जा रहा है, जो कि उचित प्रतीत नहीं होता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...