भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने कलेक्टर को लिखा लेटर: बारिश में BSP टाउनशिप में रहने वाला परिवार न हो बेघर… इसलिए बेदखली की कार्रवाई पर रोक लगाने किया आग्रह

भिलाई। भिलाई नगर MLA देवेंद्र यादव ने शहर के गरीब और असहाय लोगों की चिंता करते हुए जिला कलेक्टर को पत्र लिखा है। ऐसे लोग जिनका खुद का मकान नहीं है और जो अपने परिवार के साथ में बीएसपी के मकान में रह रहे है और अपना जीवन बसर कर रहे है। एसे लोगों की फिक्र करते हुए विधायक यादव ने पहल की है और कलेक्टर को पत्र लिख कर आग्रह किया है की टाउनशिप क्षेत्र में बारिश के मौसम में बेदखली की कार्यवाही पर रोक लगाया जाए। विधायक ने अपने पत्र में लिखा है कि, मोहनी राव, पता-सेक्टर-6, भिलाई सहित अन्य लोगों ने जनदर्शन में बीएसपी प्रबंधन द्वारा बारिश के मौसम में बेदखली की कार्यवाही से अवगत कराते हुए रोक लगाने निवेदन किया गया है। ज्ञात हो कि टाउनशिप क्षेत्र में विगत कई वर्षों से निवासरत है। जिन्हें बारिश के दौरान बिना व्यवस्थापन के खाली कराया जाना मानवीय दृष्टिकोण से उचित नहीं है। अतः शासन के आदेशानुसार बारिश में बेदखली की कार्यवाही पर रोक का पालन करते हुए एवं नियमानुसार प्रभावितों को पंजीकृत कर इन्हें शासन की योजना “मोर मकान-मोर आस” के तहत आवास आवंटन का लाभ दिलाने आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चरित्र शंका में पति बना हैवान: हंसिया से पत्नी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, बिल्डर समेत...

बिलासपुर। बिलासपुर की एक युवती ने लोरमी के बिल्डर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने का गंभीर...

नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी को मारी...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। डुमरडीह जंगल के पास तेज रफ्तार कार...

BSP लोहा चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, अब...

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल...