भिलाई निगम का बड़ा एक्शन: 28 साल से दुकान पर जमाए बैठा था कब्जा… निगम ने लिया एक्शन… मूल आबंटिती को सौंपा दुकान

भिलाई। भिलाई नगर निगम ने कैंप इलाके में बड़ा एक्शन लिया है। भिलाई के कैंप इलाके में 28 साल से दुकान पर कब्जा जमाए व्यक्ति पर निगम ने कार्रवाई करते हुए दुकान को मूल एलोटी को सौंपा है।

समझिए पूरा मामला
विशेष क्षेत्र प्राधिकरण भिलाई के कार्य अवधि के दौरान 1995 में पीएन साहू को पंजीकृत सस्ता बाजार कैंप के क्षेत्र के फल मार्केट में भूखंड क्रमांक 70 व्यवसाय के लिए आबंटित किया गया था। परंतु इसमें मुकेश जायसवाल ने 8 बाई 12 फीट के भूखंड में कब्जा करके अपना व्यवसाय प्रारंभ कर दिया था, बकायदा मुकेश ने शेड भी बना के रखा था। जिसके चलते पीएन साहू अपना व्यवसाय आरंभ नहीं कर पाया।

28 वर्ष पश्चात जब मामला भिलाई निगम के संज्ञान में आया तो अनाधिकृत रूप से कब्जेधारी को निगम ने नोटिस जारी किया और भूखंड क्रमांक 70 सस्ता मार्केट पावर हाउस कैंप 2 से कब्जा खाली करने कहा। परंतु नोटिस की अवहेलना करते हुए मुकेश ने कब्जा खाली नहीं किया और न ही आबंटन से संबंधित कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत किया।

निगम ने अपने जारी नोटिस में कहा था कि शीघ्र ही कब्जा हटा ले और हटाकर सूचित करें। अन्यथा निगम अधिनियम की धारा 1956 के तहत हटाने की कार्रवाई निगम के द्वारा की जाएगी। लेकिन कब्जाधारी ने न हीं नोटिस का कोई जवाब दिया और न ही कब्जा हटाने में दिलचस्पी दिखाई। नोटिस देने के कुछ ही दिन के भीतर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम एवं पुलिस बल की उपस्थिति में भूखंड क्रमांक 70 से अवैध कब्जा को खाली कराया गया।

कब्जा खाली कराकर मूल आबंटिती पीएन साहू को प्रदान किया गया तथा इसका पंचनामा भी तैयार किया गया। उल्लेखनीय है कि निगमायुक्त रोहित व्यास ने अवैध कब्जा, अवैध अतिक्रमण एवं अवैध प्लाटिंग पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इसी तारतम्य में इन सभी गतिविधियों पर अंकुश लगाने भिलाई निगम के द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है। आगे भी इसी प्रकार से सख्ती के साथ कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्रालय की कर्मचारी बस में लगी आग : 30...

रायपुर। नया रायपुर स्थित महानदी भवन के पास बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शासकीय कर्मचारियों को लेकर जा रही एक चलती...

संजय रूंगटा ग्रुप में ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ की...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में मंगलवार को आगामी फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ की स्टारकास्ट और मेकर टीम ने छात्रों के साथ...

राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम का WhatsApp हैक :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp अकाउंट के कथित तौर पर हैक होने का मामला सामने आया है। हैकर ने...

21 साल से सड़क नहीं बनी तो मां दंतेश्वरी...

दंतेवाड़ा। विकास की राह अगर सरकारी दफ्तरों से होकर गुजरती है तो डेंगलरास गांव के ग्रामीणों का इंतजार शायद थोड़ा ज्यादा लंबा हो गया...