Bhilai News : तेजी से पैर पसार रहा डायरिया, 18 मरीज मिलने से एक्टिव हुआ निगम और स्वास्थ्य विभाग का अमला

भिलाई। चरोदा, भिलाई में डायरिया तेजी से अपना पैर पसार रहा है। अब तक उल्टी-दस्त के 18 मरीज मिले हैं। यहां एक ही परिवार के करीब पांच से अधिक सदस्य डायरिया से प्रभावित मिले हैं। इसकी जानकारी मिलते ही नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग का अमला अलर्ट हो गया है और घर-घर जाकर सर्वे कर रहा।

आर्दश नगर, चरोदा, नेहरू नगर चौक, वार्ड 23, नगर निगम भिलाई चरोदा में उल्टी-दस्त की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम चरोदा-भिलाई 3 ने घर-घर सर्वे किया है। यहां 18 लोग उल्टी-दस्त से पीड़ित होने की जानकारी मिली है। इसमें से 4 मरीजों को अस्पताल में दाखिल कर उपचार किया जा रहा है। जांच किया जा रहा है कि डायरिया पानी में गड़बड़ी से हुआ है या कोल्ड डायरिया है। कोल्ड डायरिया वायरल बीमारी है, जो ठंड और वायरस के कारण होती है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...

CGPSC SI प्रीलिम्स रिजल्ट में ‘NEWS’ और ‘SPACE RANI’...

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा जारी सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के प्रारंभिक (प्री) परिणाम के बाद चयन सूची...

बीएड छात्रा की हत्या, लिव-इन पार्टनर ने गला दबाकर...

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। बोरियाकला स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाली बीएड छात्रा की उसके...

परिसीमन को लेकर आदिवासियों में भ्रम फैलाने के आरोप,...

नई दिल्ली। परिसीमन को लेकर आदिवासी समाज में भ्रम और आशंकाएं फैलाए जाने के आरोपों के बीच एक बयान जारी कर दावा किया गया...