Bhilai News : भुइंया सॉफ्टवेयर हैकिंग और फर्जीवाड़ा मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। भुइंया सॉफ्टवेयर हैकिंग और जमीन फर्जीवाड़े का नंदिनी थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने जांच के बाद सेक्टर-05 भिलाई के रहने वाले आरोपी नंद किशोर साहू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने फर्जी दस्तावेजों के जरिए भारतीय स्टेट बैंक, नंदिनी शाखा से 36 लाख रुपये का लोन निकालकर रकम अपनी प्राइवेट कंपनी में इन्वेस्ट कर दी।

यह मामला पटवारी हल्का नंबर 16 के ग्राम अछोटी और मुरमुंदा का है। यहां आरोपियों ने ऑनलाइन राजस्व अभिलेख में फर्जीवाड़ा कर भारतीय स्टेट बैंक, नंदिनी नगर शाखा से 36 लाख रुपये का लोन ले लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी दिनू राम यादव और उसके साथी एस राम बंजारे ने षड्यंत्र रचते हुए मूल खसरा नंबर में छेड़छाड़ कर नए खसरा नंबर बनाए और बैंक को झूठे दस्तावेज पेश किए।

जांच के दौरान पता चला कि लोन की रकम का बड़ा हिस्सा नंद किशोर साहू निवासी भिलाई के खाते में ट्रांसफर हुआ था। उसने इस राशि में से लगभग 20 लाख रुपये अपनी निजी कंपनी भिलाई–दुर्ग फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी में निवेश कर दिया।

इस मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 3(5) बीएनएस और 66(सी) आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और आगे और भी खुलासे हो सकते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोंडागांव: नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का रायपुर में...

कोंडागांव। धनोरा तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार सुश्री निधि एस. नेताम का सोमवार देर रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...