फार्मेसी रिसर्च में रूंगटा यूनिवर्सिटी का नाम रोशन : डॉ. एजाजुद्दीन को मिला राष्ट्रीय प्रो. सीजे शिशू पुरस्कार

डॉ. एजाजुद्दीन को मिला राष्ट्रीय प्रो. सीजे शिशू पुरस्कार

भिलाई। फार्मास्यूटिकल साइंस के क्षेत्र में शोध और वैज्ञानिक योगदान के लिए रूंगटा यूनिवर्सिटी के कुलसचिव एवं डायरेक्टर रिसर्च एंड डेवलपमेंट डॉ. एजाजुद्दीन को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। रायपुर में आयोजित APTICON-2026 के दौरान उन्हें प्रतिष्ठित प्रो. सीजे शिशू पुरस्कार प्रदान किया गया। यह सम्मान फार्मास्यूटिकल साइंस के क्षेत्र में उल्लेखनीय शोध कार्यों के लिए दिया जाता है।

देशभर के विशेषज्ञों का जुटान

एसोसिएशन ऑफ फार्मास्यूटिकल टीचर्स ऑफ इंडिया (APTI) का 28वां वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन 24 और 25 अक्टूबर को रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित हुआ। सम्मेलन में देशभर से फार्मेसी शिक्षकों, शोधकर्ताओं और दवा उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों ने भाग लिया। दो दिवसीय आयोजन में फार्मेसी शिक्षा, शोध, नई तकनीक और दवा विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका, PCI अध्यक्ष मोंटू पटेल, APTI अध्यक्ष मिलिंद उमेकर और ERC PCI चेयरमैन डॉ. दीपेंद्र सिंह सहित कई प्रमुख लोग शामिल हुए।

शोध और शिक्षा में योगदान की पहचान

डॉ. एजाजुद्दीन APTI की छत्तीसगढ़ शाखा में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान उन्हें मिला प्रो. सीजे शिशू पुरस्कार फार्मास्यूटिकल साइंस के क्षेत्र में उनके शोध और अकादमिक योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान के रूप में देखा जा रहा है। सम्मेलन में शोध एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षकों और वैज्ञानिकों को अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित किया गया।

1,780 से ज्यादा प्रतिभागियों ने कराया पंजीयन

APTICON-2026 में करीब 1,780 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया। कार्यक्रम में 20 से अधिक वक्ताओं ने अपने विचार रखे, जबकि चार परिचर्चाओं का भी आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ के 73 से अधिक फार्मेसी कॉलेजों के साथ देश के विभिन्न संस्थानों की भागीदारी रही।

Exit mobile version