शुभम मर्डर केस के आरोपी की जेल में मौत: पिछले साल भिलाई में होली के दिन हुआ था कांड, गैंगस्टर तपन सरकार के कहने पर मर्डर करने का लगा था आरोप… जानिए कैसे हुई मौत?

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई में पिछले साल होली में हुए खुर्सीपार हत्याकांड में बड़ा अपडेट सामने आया है। शुभम हत्याकांड के मुख्य आरोपी सेवक राम निषाद की जेल में मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, सेवक की मौत हार्ट अटैक से हुई है। शव का जज के समक्ष पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया है। वहीं इसकी न्यायिक जांच जारी है। आपको बता दे कि इस मामले में गैंगस्टर तपन सरकार को भी पुलिस ने आरोपी बनाया है। दुर्ग केंद्रीय जेल अधीक्षक आरआर राय ने बताया कि जेल आने से पहले ही सेवक टीबी का इलाज करवा रहा था। जेल के अस्पताल में भी इलाज चल रहा था। बुधवार को उसकी मौत हुई है। न्यायिक जांच जारी है।

गौरतलब है कि, 8 मार्च 2023 को खुर्सीपार में शुभम राजपूत नाम के युवक की हत्या के आरोप में सेवक राम निषाद जेल में बंद था। उसे कान के टीबी की शिकायत थी, जिसका उपचार भी जेल अस्पताल में ही चल रहा था। 21 फरवरी की सुबह करीब 8.30 बजे जब वह अपने बैरक के पास घूम रहा था, तभी अचानक उसके सीने में दर्द उठा और वह गिर पड़ा। वहां मौजूद लोगों ने उसे जेल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना जेल प्रशासन ने तत्काल पुलिस और जेल के वरिष्ठ अधिकारियों को दी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत की बात कही जा रही है।

बता दें कि 8 मार्च 2023 को खुर्सीपार में सभी होली खेल रहे थे। सेवक चिकन लेने जा रहा था, तभी वहां शुभम राजपूत पहुंचकर उससे रुपए छीनने लगा तो आरोपी सेवक ने उससे धारदार हथियार छीनकर शुभम की हत्या कर दी। उक्त हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी सेवकराम को गिरफ्तार किया था। घटना के 9 महीने बाद अचानक से तपन सरकार को इस हत्याकांड से जोड़ा गया था। पुलिस का तर्क था कि तपन सरकार के कहने पर सेवकराम ने शुभम राजपूत की हत्या की थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...

बाल संप्रेक्षण गृह से 11 बाल अपचारी फरार, हत्या,...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से मंगलवार शाम 11 बाल अपचारी फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप...

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...