राजनांदगांव स्टेशन में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक शव: पटरी में धड़-सिर हुआ अलग, दुर्घटना या आत्महत्या ?

राजनांदगांव। राजनांदगांव से एक बड़ी खबर सामने आयी हैं। राजनांदगांव रेल्वे स्टेशन में सोमवार को दोपहर तकरीबन 12 बजे एक अज्ञात युवक का शव कटी हुई हालत में मिला। जीआरपी ने सूचना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रेलवे पुलिस को युवक द्वारा आत्महत्या की आशंका है। अज्ञात शव की शिनाख्ती नहीं हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक रेल्वे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 से रेल्वे ब्रिज से कुछ दूर पहले एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के मुताबिक शव से सिर अलग मिला। जीआरपी पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए शव की जांच पड़ताल की, जिसमें पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि युवक ने संभवत: ट्रेन के सामने कूदकर जान दी है। मामले की जांच की जा रही है। जीआरपी के एएसआई एमआर ठाकरे ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब १२ बजे घटना की जानकारी मिली। जीआरपी और रेलवे पुलिस मिलकर मामले की जांच कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...

बाल संप्रेक्षण गृह से 11 बाल अपचारी फरार, हत्या,...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से मंगलवार शाम 11 बाल अपचारी फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप...