भिलाई में 6 नए वाटर ATM: भिलाइयंस को मिले शुद्ध और ठंडा पानी, इसके लिए विधायक देवेंद्र ने दी अपनी निधि…अंतिम चरणों में काम, गर्मी में लोगों को मिलेगी राहत

भिलाई। भीषण गर्मी के इस दौर में लोगों को शुद्ध प्यूरीफायर शीतल पानी मिले, लोग व राहगीर इस गर्मी में अपनी कंठ तर सके इसके लिए भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की है। विधायक देवेंद्र यादव की पहल से शहर के 6 प्रमुख स्थानों पर जहां लोगों का आना जाना अधिक रहता है। ऐसे 6 जगह का चयन कर इन स्थानों में विधायक देवेंद्र यादव 42 लाख की लागत से नया वाटर एटीएम लगवा रहे हैं।
वाटर एटीएम लगाने का काम तेजी से चल रहा है और अब अंतिम चरण में है। जल्द ही इन सभी वाटर एटीएम को लगाने का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद विधायक देवेंद्र यादव इसे भिलाई की जनता को समर्पित कर देंगे। आप को बता दें कि भिलाईनगर विधायक देवेंद्र यादव हर रविवार को विधायक कार्यालय में जनदर्शन लगाते हैं। जहां वे लोगों से मिलते है। उनका हालचाल जानते हैं और यहां लोगों की समस्याओं को सूनने के साथ ही उसका निदान करते हैं। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को शहरवासियों के माध्यम से लगातार वाटर एटीएम की मांग की जा रही है।

जनता की मांग और जरूरतों की देखते हुए विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की और अपने विधायक निधि से शहर के 6 जगह पर वाटर एटीएम लगाने का काम शुरू कराया। जो जल्द ही शुरू हो जाएगा। पहला वाटर एटीएम सेक्टर 1-मानव आश्रम के पास लगाया जाएगा। इसके साथ ही सेक्टर 2- ए मार्केट गार्डन के पास, सेक्टर 4 बोरिया के पास, सेक्टर 7 पानी टँकी के समिप बस स्टॉप के पास,सेक्टर 6 – एमजीएम स्कूल के पास और छठवा वाटर एटीएम हुडको मार्केट के पास श्री राम चौक में लगाया जाएगा।

विधायक देवेंद्र यादव ने कहा, शहर की जनता के मांग के अनुरूप शहर में 6 जगह वाटर एटीएम लगाए जा रहे है जो जल्द शुरू हो जाएगा। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। लोगों की आवश्यकता को देखते हुए शहर के 6 ऐसे पॉइंट जहाँ अधिक जरूरत और अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...