NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने की खुदकुशी: रात 2 बजे तक बहनों के साथ लूडो खेला फिर सुबह फंदे में मिली लाश…दुर्ग पुलिस जांच में जुटी

भिलाई। आधी रात तक सबसे हंस खेलकर बातें कर रही थी। बहनों के साथ लूडो खेल रही थी। किसे पता था कि ये आखिरी मेल-मुलाकात होगी और किसी ने उसके अंदर दुख-दर्द को समझा नहीं और किसी को अंदाजा नहीं था कि वो इतना बड़ा कदम उठा लेगी। सुबह कमरे में फंदे में झूलते हुए लाश मिलती है। घर में हड़कंप मच जाता है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

– हम बात कर रहे हैं खुर्सीपार इलाके में खुदकुशी के एक मामले की।
– दरअसल, खुर्सीपार थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह 6 बजे 20 वर्षीय भारती निषाद ने अपने घर में फांसी लगा ली।

– वह मंगलवार रात ढाई बजे तक अपनी बहन विभा, निम्मो और हेमा के साथ लूडो खेलती रही।
– इसके बाद सभी एक कमरे में सो गए।
– बुधवार सुबह 6 बजे भारती उठी तो फांसी पर झूल रही थी।

– टीआई दुर्गेश शर्मा ने बताया कि घटना समय मृतका के माता-पिता घर में नहीं थे।
– भारती 3 साल से नीट की तैयारी कर रही थी।
– एक बार परीक्षा भी दी लेकिन क्वालिफाइड नहीं हो पाई।

– खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
– जानकारी के मुताबिक, लूडो खेलने के बाद रात अधिक होने की बात कहकर वह अपने कमरे में चली गई।
– इसके बाद उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

– अभी मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
– इधर पत्नी से विवाद के बाद पति ने कमरे से बाहर निकालकर फांसी लगा ली।
– खुर्सीपार पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान राजीव नगर निवासी हेम साहू (30 वर्ष) के तौर पर की है।

– हेम साहू का पत्नी से मंगलवार रात ढाई बजे विवाद हुआ था।
– विवाद गहराने के बाद मृतक कमरे से बाहर निकला।
– इसके बाद उसने घटना को अंजाम दिया। मामले में पुलिस की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...