भिलाई के मदर्स मार्केट को मिलेगी नई दिशा: MLA देवेंद्र और मेयर नीरज ने ली अधिकारियों की मीटिंग…संचालन समिति होगी गठित

भिलाई। भिलाई नगर निगम के मदर्स मार्केट को नई दिशा मिलेगी इसके लिए संचालन समिति का गठन करने कार्य योजना तैयार की जाएगी। मदर्स मार्केट के बेहतर संचालन के लिए आज विधायक देवेंद्र यादव एवं महापौर नीरज पाल ने अधिकारियों के साथ बैठक की।

विधायक देवेंद्र ने कहा कि मदर्स मार्केट महिलाओं के उत्थान के लिए एक हब बन चुका है। इसके लिए संचालन समिति का गठन होने के बाद यह समिति मदर्स मार्केट को एक नई दिशा की ओर ले जाएगी। संचालन समिति में ऊर्जावान लोगों को जोड़ा जाएगा। बेहतर मार्केटिंग एवं पैकेजिंग के लिए महिलाओं को प्रशिक्षित भी किया जाएगा। लोकल कार्यक्रम को इसी प्रांगण में करने की योजना तैयार की जाएगी।

गौरतलब है कि मदर्स मार्केट में 21 दुकाने राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की महिलाओं को दिया गया है जिसमें महिलाएं दुकानों के माध्यम से फूल एवं बुके का व्यवसाय, गढ़ कलेवा से संबंधित खाद्य सामग्री, अगरबत्ती, फिनाइल, अचार, पापड़, बुटीक के समान, सभी प्रकार के सूखा मीठा आइटम से तमाम प्रकार की सामग्री यहां पर मौजूद है, जिसकी आवश्यकता एक परिवार को होती है।

यदि दीपावली त्यौहार की खरीदारी की सोच रहे हैं तो यह मार्केट फायदेमंद साबित होगा। आज की बैठक में जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के सहायक परियोजना अधिकारी फणींद्र बोस एवं अजय शुक्ला आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...

पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर : देवर ने की...

बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक देवर ने...

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के चुनाव पर हाईकोर्ट में...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने भूपेश बघेल की चुनाव याचिका को निरस्त करने की मांग को खारिज कर दिया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...

CG News : विवाद के बाद पति-पत्नी ने लगाई...

गरियाबंद। जिले के जुगाड़ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पायलीखण्ड गांव के जंगल में बुधवार को पति-पत्नी के शव पेड़ से...