रायपुर। भिलाई के वरिष्ठ पत्रकार मोहन साहू का निधन का आज सुबह आकस्मिक निधन हो गया है। अचानक उनकी तबियत बिगड़ी थी। उन्हें पहले सुपेला शासकीय अस्पताल फिर पल्स अस्पताल नेहरू नगर ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उनके देवगमन लोक प्रस्थान की पुष्टि की।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भिलाई नगर के वरिष्ठ पत्रकार मोहन साहू के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार साहू के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने वरिष्ठ पत्रकारमोहन साहू के शोक संतप्त परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करने और मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है