भिलाई के लाल ने बढ़ाया देश का मान: पैरा आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप इटली में श्रीमंत ने हासिल किया सिल्वर मैडल… CM साय ने दी बधाई

भिलाई। भिलाई के लाल श्रीमंत झा ने प्रदेश के साथ-साथ देश का भी नाम रोशन किया है। दुर्ग जिले के भिलाई निवासी श्रीमंत झा ने इटली में आयोजित पैरा आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीत कर छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत का मान बढ़ाया है। श्रीमंत ने इस मेडल को देश के शहीद जवानों को समर्पित किया, जो उनके देश प्रेम को प्रदर्शित करता है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि, इस महती उपलब्धि के लिए श्रीमंत जी को अशेष बधाई एवं शुभकामनाएं।

Exit mobile version