लाल मैदान,पावर हाउस के पवित्र प्रांगण में हुआ भूमिपूजन… शारदीय नवरात्र उत्सव की तैयारियों की शुरुआत… बंगाल के कलाकार बनाएंगे “माता रानी” का भव्य पंडाल

भिलाई। पावर हाउस भिलाई के लाल मैदान में आज भूमिपूजन के साथ आगामी शारदीय नवरात्र उत्सव 2025 की तैयारियों की शुरुआत कर दी गई है। आपको बता दें कि नेताजी सुभाष नवयुवक जागृति समिति भिलाई की सबसे पुरानी दुर्गोत्सव समितियों में एक प्रमुख समिति है, जो कि पिछले 54 वर्षों से लाल मैदान प्रांगण में माता रानी के भव्य और अनोखे पंडाल का निर्माण करवा शारदीय नवरात्र उत्सव का आयोजन करते आ रही हैं। यह समिति के आयोजन का 55वां वर्ष है।

लालमैदान जो कि शारदीय नवरात्र उत्सव के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र होता हैं,यहाँ हर वर्ष मातारानी का भव्य और अनोखा पंडाल भिलाई शहर ही नहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश ही नहीं अपितु पूरे भारत में अपनी अलग पहचान और गरिमा बनाए रखे हुआ हैं ।

उसी भव्यता और गरिमा को ध्यान में रखते हुए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक और पहले से बेहतर,भव्य और अनोखे पंडाल निर्माण के पूर्व आज श्रावण के पावन माह में द्वितीय सोमवार को मातारानी के पंडाल निर्माण के पूर्व भूमिपूजन का कार्यक्रम समिति के आचार्य बृजवासी जी महाराज द्वारा मातारानी के आशीर्वाद से पूरे विधि-विधान से सम्पन्न कराया गया।

आपको बता दें कि आज भूमिपूजन के पश्चात कल से ही बंगाल के सुप्रसिद्ध कारीगरों द्वारा 60 दिन पूर्व से ही मातारानी के भव्य पंडाल निर्माण का कार्य प्रारंभ हो जायेगा जो कि आगामी शारदीय नवरात्र तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

आज इस पुण्यदायी भूमिपूजन के शुभ कार्यक्रम में सुभाष नवयुवक जागृति समिति समिति के महामंत्री विजय सिंह,कोषाध्यक्ष शिव कुमार प्रजापति, संरक्षक महिमानंद सिंह,उपाध्यक्ष फत्तेलाल जंघेल, उपाध्यक्ष गोविंद सिंह राजपूत,संयोजक गंगा प्रसाद विश्वकर्मा,पूजा प्रभारीगण सुधाकर कानतोड़े,कुबेरनाथ गुप्ता ,अजरंगी गुप्ता,लक्की सिंह,आकाश गुप्ता,लक्की कानतोड़े सहित समिति के मंत्री अनिरूध्द गुप्ता, हरिन्द्र साह ,धनंजय सिंह, हिमांशु वर्मा,मनोज तिवारी,सुरेश प्रजापति,अतुल वर्मा,ऋषभ वर्मा, मनीष मौर्या,बंटी गुप्ता, नंदलाल साह,लक्की कुमार,अंश मालगन, श्रेयांस राजपूत,कामेश, राहुल शर्मा,सहित समिति के सभी सम्मानित सदस्यगण एवं श्रद्धालुगण उपस्थित रहें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शाला प्रवेश उत्सव में 60 बालिकाओं को मिली साइकिल,...

भिलाई। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, ख़म्हारिया में सोमवार को शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शासन की विभिन्न...

खुद को ED अधिकारी बताकर पति-पत्नी ने की 6.82...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ED) का अधिकारी बताकर ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पति-पत्नी...

CG News : 9वीं के छात्र ने लगाई फांसी,...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जो अब एक गंभीर विषय बन गया है। ताजा मामला...

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘राम-नामी’ को मिला सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी पहचान मिली है. रामनामी समुदाय की अनूठी परंपरा पर आधारित डॉक्यूमेंट्री...