ब्रेकिंग: भूपेश कैबिनेट की बैठक कल… ट्रांसफर पर बैन हटाने पर रहेगा सस्पेंस… महंगाई भत्ते सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा

रायपुर। कल यानी गुरुवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी। बैठक में कल कर्मचारियों के ट्रांसफर पर बैन हटाने को लेकर चर्चा हो सकती है। ट्रांसफर पर पिछले दो साल से भी ज्यादा समय से बैन है और कर्मचारी अधिकारियों के साथ साथ मंत्री व कांग्रेस के नेता भी इंतजार में हैं।

संभव है कि सरकार कैबिनेट में इस पर फैसला कर सकती है। वहीं मानसून सत्र की तैयारी और अनुपूरक बजट को लेकर कल की बैठक में चर्चा हो सकती है। अल्प बारिश से खेती प्रभावित हो रही है, लिहाजा कल इस पर भी सरकार कोई बड़ा बड़ा फैसला सकती है।

छत्तीसगढ़ के कर्मचारी अधिकारी महंगाई भत्ते को लेकर आंदोलित हैं। इस महीने हफ्तेभर हड़ताल करने की तैयारी है। संभव है कि सरकार कर्मचारियों के हित में महंगाई भत्ते का फैसला कर सकती है। इसी तरह कर्मचारियों को संतुष्ट करने के लिए ट्रांसफर पर बैन भी हटा सकती है। चर्चा है कि मंत्री विधायक और कार्यकर्ताओं का भी ट्रांसफर से बैन हटाने को लेकर दबाव है।

मुख्यमंत्री भेंट मुलाकात कार्यक्रम के अंतर्गत लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। बस्तर और सरगुजा संभाग के बाद अब गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले से बिलासपुर संभाग में भेंट मुलाकात की शुरुआत हो चुकी है।

इस दौरान सीएम को जो फीडबैक मिले हैं, उस पर वे अधिकारियों से बात करेंगे और जो कमियां सामने आई हैं, उसे लेकर निर्देश देंगे। भेंट मुलाकात के दौरान सीएम ने जो घोषणाएं की हैं, उसकी पूर्ति के लिए अनुपूरक बजट में प्रावधान किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...