BSP में फिर बड़ा हादसा : मशीन से उछलकर बाहर निकली गर्म रेल पटरी, प्लांट में मचा हड़कंप, हादसे के बाद यूआरएम डिपार्टमेंट में रोलिंग बंद

दुर्ग. भिलाई स्टील प्लांट में आज फिर एक बड़ा हादसा हो गया. दुनिया की सबसे लंबी रेल पटरी बनाने वाले यूनिवर्सल रेल मिल के स्टैंपिंग मशीन से उछलकर रेल पटरी बाहर निकल गई और जमीन से करीब 15 फीट की ऊंची केबिन पर जाकर फंस गई. इस हादसे के बाद केबल में आग लगने से प्लांट में अफरातफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही बीएएसपी की दमकल टीम ने आग पर काबू पाया.

बताया जा रहा कि यदि स्टेपिंग मशीन से उछलकर गर्म लाल पटरी केबिन अंदर जाती तो जनहानि हो सकती थी, लेकिन इस बार टेबल से दहकती हुई रेल पटरी उछलते हुए केबिन की छत पर टिक गई. रोलिंग टेबल से बाहर निकलने की वजह से स्टैंपिंग मशीन के मोटर को भी नुकसान पहुंचा है. हाइड्रोलिंक सिस्टम को चलाने वाले सिस्टम को भी नुकसान पहुंचा है. रेल पटरी के राउंड टेबल से बाहर जाने की वजह से हाइड्रोलिक हॉज पाइप भी जल गई है. यूआरएम डिपार्टमेंट में फिलहाल रोलिंग बंद है. इससे वहां वायर सहित कई सामान में जल गए.

हादसे के बाद कर्मचारी वहां से भाग खड़े हुए. फायर ब्रिगेड को तुरंत घटना की सूचना दी गई. मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. रेल पटरी को ठंडा किया जा रहा है. फिर कटर से काटकर रेल पटरी को क्रेन के जरिए हटाया जाएगा. इसके बाद ही स्टैंपिंग मशीन पर दोबारा काम शुरू होगा.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की कांग्रेस नेत्री रीता सिंह समेत पति और...

भिलाई। करोड़ों रुपये के जमीन सौदे में भिलाई नगर निगम की एमआईसी सदस्य, वार्ड-39 की कांग्रेस पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेश चंद्र सिंह और...

आधी रात बर्थडे पार्टी में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के गांधी नगर कालीबाड़ी क्षेत्र में देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हंगामा करना सात...

CG News : बाल संप्रेक्षण गृह से 8 बच्चे...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंड़ा बाजार के बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 बच्चे फरार हो गए। घटना के बाद...

दुर्ग में सरपंच पति की चाकू मारकर हत्या, चार...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लूटपाट के दौरान ग्राम तुमाकला के सरपंच पति एवं उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर...