भिलाई में जुआरियों के फड़ में दुर्ग पुलिस की रेड: मेडिकल के ऊपर दांव लगाते 10 आरोपी पकड़े गए… एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने की कार्रवाई

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने भिलाई में जुआरियों के फड़ में शुक्रवार को रेड मारी है। पुलिस की ACCU टीम ने मौके पर 10 लोगों को रंगे हाथों दांव लगते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 58,820 रुपए कैश, ताश की पत्ती और मोबाइल फोन जब्त किया है। मामला खुर्सीपार थाना क्षेत्र का है। ACCU की ASP ऋचा मिश्रा ने बताया कि खुर्सीपार क्षेत्र में श्रीराम चौक के पास श्रीराम मेडिकल दुकान के ऊपर जुआ खेलने की सूचना मिली थी। दुर्ग SP जितेंद्र शुक्ला को इसकी जानकारी दी गई। SP के निर्देश पर शुक्रवार शाम को ACCU की टीम ने छापेमारी की। कई लोग जुए के फड़ में दांव लगा रहे थे।

पुलिस की टीम ने 10 लोगों के खिलाफ खुर्सीपार थाने में जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि मेडिकल स्टोर के ऊपर काफी समय से जुए की फड़ चल रही थी। यहां पर खुर्सीपार ही नहीं भिलाई में दूसरे क्षेत्र से भी लोग दांव लगाने के लिए आ रहे थे।

ये आरोपी पकड़े गए :-

  • सुमित सिंह (24 साल), निवासी जोन 2 बालाजी नगर खुर्सीपार
  • सूरज महतो (27 साल), निवासी एचएससीएल कालोनी खुर्सीपार
  • अनिल अडिलाय (40 साल), निवासी पुराना बस स्टैंड के पास पावर हाउस भिलाई
  • आनंद राव (26 साल), निवासी एचएससीएल कालोनी खुर्सीपार
  • पंकज दास (22 साल), निवासी जोन 2 सेक्टर 11, गौतम नगर खुर्सीपार
  • शेखर सिंह (21 साल), निवासी शीतला मंदर के पास, पावर हाउस छावनी भिलाई
  • जी गौतम (25 साल), निवासी सड़क 38, जोन 2, खुर्सीपार
  • शेख सानू (28 साल), निवासी शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड खुर्सीपार
  • विशाल कुमार (23 साल), निवासी सपना टाकीज के पीछे, पावर हाउस भिलाई
  • बोल बम महतो (26 साल), निवासी एचएससीएल कालोनी खुर्सीपार

खबरें और भी हैं...
संबंधित

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर : रायपुर-बिलासपुर रूट...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी एक बार फिर बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी...

शिक्षक की हत्या के बाद बलरामपुर में तनाव, आरोपियों...

बलरामपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम राधानगर (घमनी/धमनी) में जमीन विवाद को लेकर एक शिक्षक की हत्या के बाद तनाव की...