बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, पलट गई बस… अयोध्या से रायपुर लौट रही यात्री बस हुई एक्सीडेंट का शिकार; 3 साल की बच्ची समेत चार की… दर्जन भर घायल

-राम नगरी अयोध्या से रायपुर लौट रही थी बस
-अनियंत्रित हो कर बस पलटी, ड्राइवर मौके से फरार
-छत्तीसगढ़ के GPM में हुआ है ये बड़ा बस हादसा
-3 साल की बच्ची समेत 4 लोगों की हालत गंभीर
-हादसे में कुल 13 लोगों की घायल होने की खबर

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही (GPM)। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के गौरेला के लालपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। राम नगरी अयोध्या से रायपुर आ रही की एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई है। हादसा इतना भयानक था की बस उल्टा पलट गई।

प्राप्त सुचना के अनुसार तीर्थयात्रियों से भरी बस गौरेला होते अयोध्या से वापस रायपुर रायपुर लौट रही थी। इसी दौरान लालपुर के पास तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गयी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सड़क हादसे में 13 लोग घायल हुए है जबकि के 3 वर्ष की बच्ची समेत चार की हालत सीरियस बताई जा रही है। कुछ यात्रियों को मामूली चोटें लगी है।

बस चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और सभी घायलों को लोकल लोगों की मदद से एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिये जिला अस्पताल ले जाया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...

पिरदा गांव की जमीन का नहीं होगा अधिग्रहण, विधायक...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की प्रस्तावित आवासीय कॉलोनी के लिए चिन्हांकित पिरदा गांव की जमीन का अधिग्रहण अब नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों की...

बिना टिकट यात्रा पर रेलवे ने कसा शिकंजा, ₹4.19...

बिलासपुर/रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर रोक लगाने के लिए अगस्त माह में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया।...

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को उच्च शिक्षा, कौशल और ज्ञान के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल...