दुर्ग में बड़ा हादसा: बस ने बाइक सवार 3 युवकों को मारी जोरदार टक्कर…तीनों की मौत…आक्रोशित ग्रामीणों ने बस में जमकर की तोड़ फोड़

पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और मामले की जाँच में जुट गई है

दुर्ग -भिलाई (नंदिनी अहिवारा से भिलाई टाइम्स के लिए राहुल चंदेल)। दुर्ग जिले के धमधा विकासखंड के ग्राम कोड़िया में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां दुर्ग शहर की ओर से आ रहीं बस ने मेडेसरा के 3 युवकों को ग्राम कोड़िया में अपने चपेट में ले लिया है। इस दर्दनाक एक्सीडेंट में तीनों युवकों की मौत हो गई है। आस पास के लोगों ने आक्रोश में आकर बस में जमकर तोड़फोड़ कर दिया है। ये पूरा मामला नंदनी थाना क्षेत्र का है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

मिली जानकारी के अनुसार बस क्रमांक CG 07 E 1373 शाम 4 बजे के आस पास ग्राम कोड़िया में 3 युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमे पोखराज वर्मा पिता जेठू राम वर्मा उम्र 40 निवासी मेडेसरा, देवा यादव पिता अशोक यादव उम्र 30 निवासी मेडेसरा और बल्लू कुमार साहू पिता बिसाहू साहू उम्र 45 निवासी मेडेसरा की मौत हो गई है। हादसे के बाद मौजूद ग्रामीणों में आक्रोश था और उन्होंने बस में जमकर तोड़ फोड़ किया। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और मामले की जाँच में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...