दुर्ग संभाग में बड़ा हादसा: तेज रफ़्तार दो बाइक की आपस में हो गई जबरदस्त भिड़त… चार युवकों की चली गई जान… कोई हरेली मनाने गांव जा रहा था तो कोई काम पर

तेज रफ़्तार दो बाइक की आपस में हो गई जबरदस्त भिड़त

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। जिले के छुरिया ब्लॉक में दो बाइक के बीच आपस में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक में सवार चार युवकों की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला छुरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडेटोला और बोइरडीह के बीच घटित हुई है।

जिस समय हादसा हुआ। उस समय बारिश हो रही थी। दोनों ही बाइक तेज रफ्तार में थी। इसलिए जब दोनों आमने सामने हुईं तब चालकों ने अचानक से ब्रेक मारा। इस वजह से गाड़ी फिसल गई और यह हादसा हो गया है।जानकारी के मुताबिक 2 युवक हरेली तिहार मनाने के लिए किसी दूसरे गांव में जा रहे थे, जबकि 3 लोग दूसरी बाइक पर सवार होकर काम पर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में दो बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसके चलते मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई है। हादसा छुरिया थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक बोईरडीह के रहने वाले युवक त्योहार मनाने के लिए निकले थे। दोनों बाइक से अभी बोईरडीह के आगे पुल के पास पहुंचे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से इनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि चारों रोड के किनारे पहुंचे गए।मृतकों में दिलीप गोड़ (बोईरडीह), हितेश कुमार (बोईरडीह), मोमेंद्र कुंजाम (ग्राम-पांडेटोला), शिव नेताम (ग्राम-पांडेटोला) शामिल हैं, वहीं तिलक मंडावी ग्राम-पांडेटोला घायल बताये जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हरिराज होटल के बाथरूम में कैमरे मिलने की खबर...

भिलाई। शहर के प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट हरि राज के बाथरूम में कथित तौर पर हिडन कैमरा मिलने का मामला सामने आने के बाद अब इसे...

दंतेवाड़ा में नक्सलियों के डंप पर बड़ी कार्रवाई :...

दंतेवाड़ा। जिले में चल रहे एंटी नक्सल अभियान के बीच सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। बारसूर थाना क्षेत्र के कोहकाबेड़ा-बुरदूम इलाके में सर्चिंग...

विजय बघेल बनाम भूपेश बघेल : चुनाव याचिका में...

बिलासपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ भाजपा नेता विजय बघेल द्वारा दायर चुनाव याचिका को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कार्यवाही के...

बर्खास्त GRP कांस्टेबल की संपत्ति पर ACB का शिकंजा...

बिलासपुर। आय से अधिक संपत्ति के मामले में बर्खास्त जीआरपी कांस्टेबल संतोष कुमार राठौर की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB)...