कल BJP करेगी भिलाई नगर विधायक के आवास का घेराव: BJYM ने घेराव को लेकर बनाई रणनीति… बैठक हुई संपन्न… सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ पूर्व मंत्री लता उसेंडी भी मोर्चे में होंगी शामिल

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी 18 जुलाई को भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के आवास का घेराव करने वाले हैं। इस घेराव को लेकर भाजपा ने पूरी तैयारी कर ली है। इस घेराव में भाजपा की कद्दावर नेत्री और पूर्व मंत्री लता उसेंडी खुद शामिल होंगी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया के नेतृत्व मे होने जा रहे भिलाई विधानसभा विधायक कार्यालय घेराव, सेक्टर 5 के संदर्भ में युवा मोर्चा जिला भिलाई की बैठक जिला कार्यालय मे संपन्न हुई।

इस बैठक में जिला पदाधिकारीयों सहित मंडल अध्यक्ष व महामंत्रीगण उपस्थित रहे। इस बैठक मे प्रमुख रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा अमित मिश्रा ने किया। बैठक मे अतिथि के रूप मे जिला प्रभारी मोरद्वज् साहू रहे, संचालन जिला महामंत्री विशालदीप नायर ने किया व आभार प्रदर्शन रितेश सिंह ठाकुर ने किया।

बैठक मे प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष सौरभ जयसवाल, जिला कोषाध्यक्ष मोनिष् काले, जिला मंत्री द्व हर्षल यादव, सौरभ चटर्जी जिला प्रचार प्रसार प्रमुख राहुल झा, जिला मीडिया प्रभारी नीरज तिवारी, मंडल अध्यक्ष गण विनय सेन, नवीन सिंह, ऋतुराज शर्मा, मनीष पीपरोल, मनोज मेश्राम, मंडल महामंत्रीगण आशु तिवारी, तरुण धकेता, खुर्सीपार मंडल महामंत्री मनीष चौधरी, विनय मानिकपुरी, रतन शर्मा, करण बंजारे, शिवानंद, अर्पित तिवारी आदि उपस्थित हुए। पूरी जानकारी भाजयुमो मीडिया प्रभारी नीरज तिवारी ने दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हाईकोर्ट की स्टेटस रिपोर्ट : छत्तीसगढ़ में 15 नेताओं...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ के 15 से ज्यादा सांसद, विधायक समेत जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कोर्ट में मामले पेडिंग हैं. हाई कोर्ट की ओर से...

चरित्र पर शक बना मौत की वजह: पत्नी ने...

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में चरित्र पर शक के चलते एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम कदनई में पत्नी...

नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई पर बवाल, ग्रामीणों और...

रायपुर। राजधानी रायपुर के नकटी गांव में सोमवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन और पुलिस की टीम का ग्रामीणों ने जोरदार विरोध किया। भारी...

दुर्ग में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : इंदिरा मार्केट...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने शहर के इंदिरा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में संचालित किए जा रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों...