तालपुरी में बड़ा हादसा: साइकिलिंग करते वक्त मुरुम खदान में गिरा मासूम, हुई मौत,..SDRF की टीम ने गहराई से निकाला शव

भिलाई। शहर के तालपुरी इलाके में बड़ा हादसा हो गया। एक मासूम की जान चली गई मुरुम खदान में डूबने से। पूरा मामला तालपुरी के पास मुरुम खदान का है। यहां 14 साल के मासूम छात्र की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्र साइकिल चलाते वक्त मुरुम खदान में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। शव को गहराई में जाकर एसडीआरएफ की टीम ने निकाला। जानकारी के मुताबिक, कंट्रोल रूम दुर्ग को सूचना मिली कि कोई मासूम डूब गया है मुरुम खदान में। इसके बाद टीम तत्काल रवाना हुई। तालपुरी इलाके में मुरुम खदान है। जहां डूबने से मौत हुई। तत्काल दुर्ग कंट्रोल रूम से एस.डी.आर.एफ की टीम रवाना होकर घटनास्थल पहुंचकर डीप डाइविंग अनुभवी जवान इंद्रपाल यादव,राजकुमार यादव, डीप डाइविंग कर बॉडी को बाहर निकाल कर पुलिस के सुपुर्द किया गया।
मृतक का नाम एबलजॉन पिता के.एस संतोष है। 14 साल उसकी उम्र थी। शव को ढूंढने वालों में जिला सेनानी अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह, टीम प्रभारी धनीराम यादव, नायक ईश्वर खरे, रमेश कुमार ,राजू महानंद ,राजेश यादव, अशोक, हेमराज, थानेश्वर, गोपी पाटिल, हबीब खान, वायरलेस ड्यूटी, दुर्गा बंजारे समेत अन्य मौजूद रहें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...

ट्रेनी SI सस्पेंड, कोचिंग संचालक से एक लाख रुपए...

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) की परीक्षा से जुड़े फर्जी आदेश की जांच के दौरान कोचिंग संचालक से कथित तौर पर रिश्वत मांगने...

नवा रायपुर में ₹119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना का...

रायपुर। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-12 (फेस-2) में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (हाउसिंग...