CG – मॉल में बड़ा हादसा: पिता की गोद से फिसला मासूम… तीसरी मंजिल से गिरकर मासूम की मौत… ऐस्कलेटर चढ़ने के दौरान हुआ हादसा, देखिए ये दर्दनाक वीडियो

मॉल में बड़ा हादसा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से दिल दहलाने वाली एक घटना सिटी सेंटर मॉल में सामने आयी है। एक साल का मासूम बच्चा तीसरे फ्लोर से नीचे आ गिरा। घटना में बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गयी। घटना का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है। जानकारी के मुताबिक रायपुर के सिटी सेंटर मॉल में एक साल के मासूम गोद से 40 फुट नीचे गिर गया।

मामला देवेंद्र नगर थाना इलाके का है। वीडियो में दिख रहा है कि 2 लोग मॉल में घूम रहे होते हैं जिसमें से एक के गोद में वह बच्चा था। वहीं एक और बच्चे को ऐस्कलेटर में चढ़ाने के लिए शख्स ने एक हाथ बढ़ाया इसी दौरान गोद से मासूम फिसल गया और नीचे गिर रहा।

बताया जा रहा है कि बच्चे के पिता का नाम राजन कुमार है और बच्चे का नाम राजवीर कुमार है। पेरेंट्स झारखंड नंबर प्लेट की गाड़ी से मॉल पहुंचे थे। इस दर्दनाक हादसे के बाद पेरेंट्स मासूम को लेकर बैरन बाजार स्थित निजी अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर्स ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इस मामले में देवेंद्र नगर पुलिस जांच में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भटगांव विधानसभा में सजा सावन उत्सव का मंच, माताओं-बहनों...

सूरजपुर। भटगांव विधानसभा अंतर्गत पार्वतीपुर स्थित हनुमान मंदिर (बारह मिल) परिसर के समीप में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर ‘सावन उत्सव’...

नेपाल में बाढ़-भूस्खलन के बीच रायपुर की मोनिका यादव...

रायपुर। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बीच रायपुर की रहने वाली मोनिका यादव के लापता होने की सूचना सामने आई है।...

CG: 18 निगम-मंडल और आयोग अध्यक्षों को मंत्री दर्जा,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के 18 निगम, मंडल और आयोगों के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों को मंत्री पद का दर्जा देने का आदेश जारी...

NIT में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन; वर्चुअली जुड़े...

रायपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर एनआईटी (NIT) रायपुर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का...