CG – 3 साल की मासूम के बाद 5 साल की बच्ची से गैंगरेप… चॉकलेट का लालच देकर दो नाबालिग लड़कों ने दी वारदात को अंजाम… 2 दिन तक सदमे में रही मासूम

3 साल की मासूम के बाद 5 साल की बच्ची से गैंगरेप

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में फिर से एक शर्मसार मामला सामने आया है। 3 साल की बच्ची से रेप का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि 5 साल की बच्ची से फिर गैंगरेप हो गया। मासूम बच्ची को दो नाबालिग लड़के पहले तो घर ले गए फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची दो दिनों तक सदमे में रही। फिर जब उसने अपनी दादी को आपबीती बताई, तो थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्ची के माता-पिता मजदूरी करते हैं और दिन भर घर से बाहर रहते हैं। बच्ची अपनी दादी के साथ रहती है। दो दिन पहले जब वह मोहल्ले में खेल रही थी, तो 16 साल के दो लड़कों ने उसे चॉकलेट का लालच देकर बुलाया और अपने घर ले गए।

बच्ची को घर लेकर जाने के बाद दोनों बदमाशों ने उसके साथ रेप किया। फिर उन्होंने उसे घर के बाहर छोड़ दिया। इस घटना के बाद से बच्ची सदमे में आ गई। वह बहुत गुमसुम रहने लगी और दर्द से परेशान थी। बच्ची अपनी दादी को हर बात बताती थी लेकिन उसने इस बारे में कुछ भी नहीं बताया। जब उसकी हालत देखकर दादी बच्ची से हाल पूछा तो कराहती बच्ची ने आपबीती बताई।

इसके बाद दादी उसे लेकर थाना पहुंची और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया। बच्ची से पूछताछ के बाद पुलिस केस दर्ज कर लिया और मौके पर से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

CSP ने बताया कि, बच्ची से बारीकी से पूछताछ करने पर पता चला कि, दोनों लड़कों ने पहले भी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। जब उसने डर के कारण यह बात किसी को नहीं बताया तो आरोपियों का हौसला बढ़ा और उन्होंने एक बार फिर वारदात को अंजाम दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: एसी ब्लास्ट होने से घर में लगी...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ की ITI कॉलोनी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक घर में एसी में हुए ब्लास्ट से आग लग...

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...