पिकनिक पड़ा भारी, छत्तीसगढ़ में स्कूल बस का बड़ा एक्सीडेंट: दुर्ग डिवीजन में बच्चों और टीचर से भरी बस कंट्रोल खो कर पलटी: देखिए घायलों के नाम; हादसे में 10 लोगों…

  • पिकनिक मनाने निकले थे रास्ते में हुआ हादसा
  • बस में 17 लोग थे सवार
  • हादसे में 10 लोगों की घायल होने की खबर

कबीरधाम, KCG। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के ग्राम तालपुर में रविवार सुबह स्कूली बस का बड़ा एक्सीडेंट हो गया है। दरअसल छोटे बस में टीचर, स्टाफ और बच्चों को मिलाकर कुल 17 लोग नवगठित जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (KCG) के अल्फा स्कूल से भोरमदेव कवर्धा पिकनिक मनाने निकले थे।

रास्ते में स्पीड ब्रेकर पर बस अपना कंट्रोल खो कर पलट गई। जिसके कारण 10 लोगों की घायल होने की खबर सामने आ रही है, जिसमें 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

बस अल्फा स्कूल की थी, जो लोहारा से 2 किलोमीटर दूर अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र में हुई है। प्राप्त सूचना के अनुसार, अल्फा स्कूल के टीचर्स और स्टाफ ने भोरमदेव (कवर्धा) में पिकनिक का प्लान बनाया था।

17 लोग छोटी बस में सवार होकर खैरागढ़ से भोरमदेव के लिए निकले थे। कुछ टीचर्स के साथ उनके बच्चे भी थे। जैसे ही बस तालपुर गांव में पहुंची, यहां सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित हो गई और पलट गई। सामान्य घायलों का इलाज लोहारा अस्पताल में चल रहा है, वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को कवर्धा जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

जानकारी मिलने पर सहसपुर लोहारा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने बताया 17 लोगों में से सिर्फ 2 पुरुष हैं। अधिकतर संख्या महिलाओं की है, वहीं 4 बच्चे भी घायल हुए हैं। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और उनका बयान दर्ज किया।

बस हादसे में गंभीर रूप से घायलों के नाम :-

  1. रोमा निर्मलकर, 22 वर्ष
  2. प्रियंका, 25 वर्ष
  3. पुनी अम्मा, 55 वर्ष
  4. सोनी देवांगन, 44 वर्ष
  5. प्रीति वर्मा, 22 वर्ष
  6. सुनीता एस, 30 वर्ष
  7. मिथुन मधु, 19 वर्ष

बस में मौजूद अन्य लोगों के नाम :-

  1. नुसरत बानो, 29 वर्ष
  2. अर्श मो., 8 वर्ष
  3. सौम्य, 10 वर्ष
  4. मधु, 35 वर्ष
  5. लेखा देवांगन, 22 वर्ष
  6. पौनी निर्मलकर, 7 वर्ष
  7. रूपा यादव, 30 वर्ष
  8. सोमेंद्र क्षत्री, 24 वर्ष (ड्राइवर)
  9. अलवीरा, 6 वर्ष
  10. रोंगरी निर्मलकर, 33 वर्ष

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...