KPS सुंदर नगर भिलाई की स्कूल जीप का एक्सीडेंट, हेल्पर की मौत: स्टूडेंट्स को छोड़कर लौट रहे थे वापस…स्कूटी से आ रहें जोमेटो डिलीवरी बॉय से हुई टक्कर; 2 घायल

भिलाई। कृष्ण पब्लिक स्कूल (KPS) सुंदर नगर भिलाई के स्कूल जीप का एक्सीडेंट हो गया है। जीप पलटने से उसमें सवार हेल्पर की मौत हो गई और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम खाली स्कूल वाहन लेकर ड्राइवर तेज रफ्तार से जा रहा था।

कोहक के आर्य नगर में मोड़ के पास अचानक एक स्कूटी सामने आ जाने से वह अपना कंट्रोल खो बैठा। ट्रैक्स वाहन स्कूटी को टक्कर मारते हवा में उछला और दो पल्टी मारते हुए नाले में जा गिरा। स्कूटी सवार जोमैटो चालक था। उसका पैर फ्रेक्चर हो गया है। वह भी अस्पताल में भर्ती है।

प्राप्त सूचना के अनुसार कृष्णा पब्लिक स्कूल (KPS) सुंदर नगर का स्कूल वाहन बच्चों को छोड़कर शनिवार शाम को वापस स्कूल आ रहा था। वाहन को कुटेलाभाठा निवासी दिनेश कुमार डहरिया (35 साल) चला रहा था।

जीप में केवल चालक और उसका हेल्पर बजरंगपारा कोहका निवासी मोरदध्वज साहू (45 साल) ही थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चौड़ी रोड होने से ड्राइवर वाहन को काफी तेज चला रहा था। जैसे ही गाड़ी आर्य नगर कोहका के पास पहुंची ड्राइवर गाड़ी का संतुलन खो बैठा। उसने सामने से जा रहे स्कूटी चालक को टक्कर मार दिया।

टक्कर इतनी तेज थी की स्कूटी चालक दूर जा गिरा। स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और चालक का पैर टूट गया। वहीं मिनी बस हवा में लहराते हुए नाले में जा गिरी। इससे हेल्पर मोरध्वज की मौत हो गई। वहीं ड्राइवर दिनेश की हालत गंभीर बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि चालक दिनेश अपने हेल्पर मोरध्वज को गाड़ी चलाना सिखा रहा था। सड़क चौड़ी और खाली थी, इसलिए गाड़ी की स्पीड भी अधिक थी। उसके सामने जोमैटो वाला युवक स्कूटी MH 14 HP 1114 से जा रहा था।

स्कूटी को बचाने के हेल्पर ने ब्रेक मारा तो उसका पैर एक्सीलेटर में पड़ गया और गाड़ी की स्पीड अचानक बढ़ गई। इससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर : रायपुर-बिलासपुर रूट...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी एक बार फिर बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी...