दुर्ग शिवनाथ नदी मे एक बार फिर बड़ा हादसा: तैरता मिला युवक का शव, पुलिस ने जताई खुदकुशी की आशंका

दुर्ग। दुर्ग जिले के शिवनाथ नदी मे लगातार हादसों का दौर जारी है। एक बार फिर से एक बड़ा मामला सामने आया है। जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवनाथ नदी में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव की पहचान के लिए पुलिस ने उसे मरचुरी में रखवा दिया है।

पुलिस ने मीडिया को बताया कि शुक्रवार सुबह उनके पास एक युवक का फोन आया था कि नदी में शव तैर रहा है। तुरंत एक टीम को मौके पर भेजा गया। टीम ने जाकर देखा और मछुआरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकला। मृत युवक की उम्र लगभग 30-35 साल के बीच होगी। सिर में पगड़ीनुमा कपड़ा बांधा हुआ है। आसपास पूछताछ करने पर जब शव की सिनाख्त नहीं तो उसे मरचुरी में रखवा दिया गया।

पुलिस के मुताबिक मृतक के शरीर में कहीं भी चोट के निशान नहीं होने से प्रथम दृष्टि से लगता है कि उसने खुदकुशी की है। हालांकि ऐसी भी आशंका जताई जा रही है कि युवक शराब के नशे में नदी में गिरा और बहाव तेज होने से डबूकर मर गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में मॉल पार्किंग शुल्क पर बड़ा फैसला :...

रायपुर। मॉल में खरीदारी या किसी अन्य काम से पहुंचने वाले ग्राहकों से पार्किंग शुल्क लेने के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष...

CM साय का SIR पर बड़ा बयान : बोले-...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित Innovation & Entrepreneurship Conclave 2026 को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे प्रदेश के युवाओं के...

RDA की नगर विकास योजना पर सवाल : मंत्री...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की लाभांडी-कचना-सड्डू नगर विकास योजना में प्रस्तावित भूखंड आवंटन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ईएनटी विशेषज्ञ एवं...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापनाओं में बड़ा बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने 125 अधिकारियों के...